Public App Logo
कांवड़ यात्रा के चलते 10 और 11 अगस्त को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल #संतकबीरनगर। श्रावण माह में होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, श्रद्धालुओं के आवागमन और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 10 और 11 अगस्त 2026 को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। डीएम के निर्देश के अनुसार, संतकबीरनगर में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद और अन्य बोर्डों से संचालित सभी विद्यालयों में यह अवकाश लागू रहेगा। इसमें विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक, श्रावण माह में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना रहती है। इसी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। 10 और 11 अगस्त के बाद विद्यालय निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित होंगे। #UttarPradesh #santkabirnagar #schoolholidays #school #BreakingNews - Khalilabad News