Public App Logo
सावन के तृतीय सोमवार पर कोपिया शिव मंदिर व कुबेरनाथ मंदिर पहुंचे एसपी सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश संतकबीरनगर, 17 अगस्त। सावन मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने थाना बखिरा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कोपिया शिव मंदिर तथा कुबेरनाथ मंदिर, मेहदावल पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूजन-अर्चन के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों मंदिर परिसरों एवं आसपास की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल प्वाइंट, ड्यूटी प्वाइंट सहित श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।एसपी ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता और पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।सावन मास को देखते हुए संतकबीरनगर पुलिस द्वारा जिले के प्रमुख शिव मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ ही यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। - Khalilabad News