Public App Logo
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कानपुर प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा उरई (जालौन) में संपन्न अंकुर श्रीवास्तव ✍️ उरई। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कानपुर प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा (एजीएम) का आयोजन गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को जनपद जालौन के नवोदय सरोवर में किया गया। कार्यक्रम में कानपुर प्रांत के विभिन्न जिलों से पहुंचे पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर सैनिक हितों से जुड़े विषयों पर मंथन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे कर्नल बीएस तोमर, विशिष्ट अतिथि कर्नल डीएस चौहान, मुख्य अतिथि कमांडर नवीन कटिहार तथा संगठन के संस्थापक सदस्य कैप्टन मास्टर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वार्षिक प्रतिनिधि सभा में झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, राठ, हमीरपुर, जालौन सहित कानपुर प्रांत के 15 जिलों के जिला अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न जिला इकाइयों ने वर्षभर में किए गए सामाजिक एवं सैनिक हितों से जुड़े कार्यों का विस्तृत विवरण और लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही आने वाले समय में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग एवं सहायता की प्रतिबद्धता जताई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उरई सदर विधायक श्री गौरी शंकर वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि सैनिकों के हितों के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद जालौन में पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस (ECHS) अस्पताल की भूमि उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है। इस संबंध में उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह से भी व्यक्तिगत मुलाकात कर चर्चा की एवं सैनिकों की समस्याओं से जुड़े हुए मुद्दों को उठाया । उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही जनपद के पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भूमि आवंटन की दिशा में सकारात्मक पहल होगी। सभा में सैनिकों की समस्याओं, संगठन के विस्तार, सामाजिक दायित्वों तथा पूर्व सैनिकों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में 15 जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ 150 से अधिक पदाधिकारियों ने सहभागिता की। वहीं मातृशक्ति शीतल सेंगर के नेतृत्व में मातृशक्ति टीम की भी विशेष उपस्थिति रही। जनपद जालौन के अध्यक्ष कैप्टन गंगा रामपाल, जयपाल सिंह सेंगर,जयदेव यादव, राघवेंद्र सिंह सेंगर, सुनील विश्वकर्मा, विनय सेंगर, रविंद्र राठौर, देवेंद्र यादव, अनिल त्रिपाठी, शिव शंकर बुधौलिया, अयोध्या प्रसाद, श्याम सिंह भदोरिया सेना मेडल, गफूर अहमद, सोहेल अहमद, शिव सिंह बघेल, शिवपूजन सिंह, शिव सिंह यादव, शत्रुघ्न सिंह सेंगर, पुष्कर नाथ पाल, बलराम पाल, अशोक विश्वकर्मा, आसाराम दोहरे, राम अवतार सिंह सेंगर, रविंद्र शर्मा, नरेश कुमार पाल, भोला रामपाल भी उपस्थित रहे वार्षिक प्रतिनिधि सभा ने सैनिक संगठनों की एकजुटता, आपसी समन्वय और पूर्व सैनिकों के प्रति सेवा एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। अंत में राष्ट्रगान के साथ-साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। - Orai News