भारत उत्थान न्यास हिमाचल प्रदेश में 5000 पांच हजार घरों तक पहुँचाएगा तिरंगा। भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान 2026 का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है इसी कड़ी में भारत उत्थान न्यास हिमाचल प्रदेश के पांच हजार घरों में तिरंगा झंडे बाटेंगा न्यास के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा जिसमें न्यास के कार्यकर्ता घरों में जाकर घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने, रैलियों में भाग लेने और अधिकारिक पोर्टल पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने का आग्रह करेगें इस अभियान में युवा, महिलाएं, ब्यापारी, छात्र हर वर्ग सहभागिता निभाकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करेगा
Kullu, Kullu | Aug 11, 2026