Public App Logo
असम में भीषण बाढ़ के बीच हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से संबंध रखने वाले समाजसेवी और ब्लॉगर संजय चौहान ने एक बहुत ही सराहनीय पहल की है। उन्होंने इंटरनेट और वीडियो कॉल्स के ज़रिए लोगों से अपील करके लगभग ₹8,04,000 की राशि जुटाई है। इस राशि को आज ऑनलाइन माध्यम से असम के बाढ़ पीड़ितों, विशेषकर नेपाली कुटी गाँव के लोगों तक, पहुँचा दिया गया है। यह वही संजय चौहान हैं जिन्होंने पिछली बार हिमाचल में बाढ़ के दौरान एक ऐसे परिवार की मदद की थी जिनका पूरा घर बाढ़ की चपेट में आ गया था और लगभग ₹7,00,000 की धनराशि देकर उन्हें सहारा दिया था। - Kullu News