Public App Logo
Profile Picture

News H.P 49

@newshp49
31Followers
0Following
Video 0
तीर्थन घाटी में पर्यटन व्यवसायियों एवं स्थानीय युवाओं के साथ जागरूकता एवं समन्वय बैठक आयोजित

बंजार। आज सैरोपा में SDPO बंजार की अध्यक्षता में तीर्थन घाटी के होटल/होम-स्टे संचालकों, पर्यटन संगठनों एवं स्थानीय युवाओं के साथ जागरूकता एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान सिंथेटिक ड्रग्स की रोकथाम, DJ एवं लाउडस्पीकर के निर्धारित नियमों के अनुरूप जिम्मेदाराना प्रयोग, Tenant Verification, C-Form, महिला सुरक्षा तथा आपातकालीन सहायता हेतु 112 हेल्पलाइन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। होटल/होम-स्टे संचालकों से आग्रह किया गया कि रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक DJ एवं लाउडस्पीकर का प्रयोग न किया जाए तथा अन्य समय में भी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति, निर्धारित ध्वनि-सीमा एवं लागू नियमों का पालन करते हुए ही इनका प्रयोग किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों की सुविधा एवं शांति बनी रहे।

यातायात व्यवस्था के संबंध में बाहर से आने वाले पर्यटकों को अपने वाहन निर्धारित होटल पार्किंग अथवा चिन्हित/उपयुक्त पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने के लिए प्रेरित करने तथा सड़क एवं यातायात में अनावश्यक व्यवधान से बचने के लिए होटल संचालकों से सहयोग का आग्रह किया गया।
दिनांक 29.09.2026 को बठाहड़ चौक पर पुलिस थाना बंजार द्वारा विशेष नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान चौक से गुजरने वाले लगभग 10 से 15 छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई तथा चालकों के दस्तावेज़ों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु नहीं पाई गई।

कुल्लू पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर तत्पर है।
Video 3
तीर्थन घाटी के सुप्रसिद्ध भिंडी थाच में Management Committee, GHNP वन अधिकारियों, पर्यटन विभाग तथा स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र के विकास और भविष्य की संभावनाओं को लेकर चर्चा

बैठक में इस क्षेत्र को प्रकृति एवं इको-टूरिज्म के दृष्टिकोण से विकसित करने, स्थानीय युवाओं और लोगों को पर्यटन से जोड़ने, बेहतर ट्रैकिंग सुविधाएं, साइन बोर्ड, स्वच्छता, नेचर इंटरप्रिटेशन, स्थानीय होमस्टे एवं पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर बातचीत

साथ ही यह भी चर्चा हुई कि GHNP, वन विभाग, पर्यटन विभाग, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय समुदाय आपसी समन्वय से काम करें, ताकि पर्यटन का विकास प्रकृति और स्थानीय पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना हो और इसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिले।

भिंडी थाच केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि हमारी प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय संस्कृति का हिस्सा है। जरूरत है कि इसकी सुंदरता और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से इसे आगे बढ़ाया जाए।

स्थानीय सहभागिता + प्रकृति संरक्षण + जिम्मेदार पर्यटन = तीर्थन घाटी का बेहतर भविष्य।
हूटर का दुरुपयोग पड़ा भारी – बंजार पुलिस सख्त

दिनांक 27.09.2026 को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस थाना बंजार में शिकायत प्राप्त हुई कि एक वाहन को हूटर/सायरन / प्रेशर हॉर्न का अनधिकृत प्रयोग करते हुए तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाया जा रहा है। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बंजार द्वारा संबंधित वाहन का ₹5,000/- का चालान किया गया।

बंजार पुलिस की ओर से सभी वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का पालन करें। हूटर/सायरन / प्रेशर हॉर्न का अनधिकृत प्रयोग न करें तथा सड़क पर अपनी एवं अन्य लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

सुरक्षित बंजार - व्यवस्थित बंजार - खुशहाल बंजार।
Video 6
*प्रेस विज्ञप्ति*

*विश्व पर्यटन दिवस पर जिभी में “शोभला सराज 2.0” पर्यटन महोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन*

*स्वच्छता, सामुदायिक सहभागिता, स्थानीय संस्कृति एवं सतत पर्यटन रहा समारोह का मुख्य केंद्र*

*जिभी, कुल्लू | 28 सितंबर 2026:*

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर *जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन (JVTDA) ने स्थानीय पर्यटन हितधारकों, *ग्राम पंचायत तान्दी, ग्राम पंचायत खाड़ागाड़ एवं ग्राम पंचायत सजवाड़* के सहयोग से जिभी स्थित *चौहान पैलेस, जीभी* में *“शोभला सराज 2.0”* पर्यटन महोत्सव का हर्षोल्लास एवं सामुदायिक सहभागिता के साथ आयोजन किया।

विश्व पर्यटन दिवस प्रत्येक वर्ष *27 सितंबर* को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 सितंबर 2026 को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है, जिसका इस वर्ष का वैश्विक विषय *“पर्यटन के पुनर्रूपांकन के लिए डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस”* पर केंद्रित है।

कार्यक्रम में *श्री राज कृष्ण प्रुथी, IAS, माननीय मंडलायुक्त, मंडी मंडल, हिमाचल प्रदेश* ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर *श्रीमती सुनैना शर्मा, ADC; श्री नीरज शर्मा, तहसीलदार बंजार; श्री राज कुमार, SDPO बंजार; श्री दूनी चंद आर्य, मत्स्य अधिकारी, हामणी; श्री कुलदीप सिंह, JE, HPSEBL; श्रीमती कामना देवी, प्रधान, ग्राम पंचायत सजवाड़; श्री मूल सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत तान्दी; श्रीमती सुशीला शर्मा, प्रधान, ग्राम पंचायत खाड़ागाड़; श्री सुनील कुमार, प्रतिनिधि, Bamboo Construction; श्री जसपिंदर सिंह, समाजसेवी एवं प्रमुख नागरिक; श्री भगवान सिंह राणा, संस्थापक, JVTDA; तथा श्री गिरधारी लाल ठाकुर, पूर्व सैनिक* सहित स्थानीय महिला मंडलों के सदस्य, पर्यटन हितधारक, सामुदायिक प्रतिनिधि एवं पर्यटक उपस्थित रहे।

*स्वच्छता अभियान से हुआ “शोभला सराज 2.0” का शुभारंभ*

महोत्सव का शुभारंभ जिभी घाटी के विभिन्न स्थानों पर आयोजित *सामुदायिक स्वच्छता अभियान* से किया गया। स्थानीय निवासियों, पर्यटन हितधारकों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों एवं पर्यटकों ने एकजुट होकर घाटी को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दिया।

इस स्वच्छता अभियान को *Healing Himalayas, Krich Cleaning Pvt. Ltd., Seraj Venture, ग्राम पंचायत तान्दी, ग्राम पंचायत खाड़ागाड़ एवं ग्राम पंचायत सजवाड़* का सहयोग प्राप्त हुआ। इसके साथ ही *लांभरी टैक्सी-मैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन* एवं अन्य पर्यटन हितधारकों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया।

जिभी घाटी में आए *विदेशी पर्यटकों एवं प्रमुख नागरिकों* की सहभागिता ने इस अभियान को विशेष रूप दिया और पर्यटन गंतव्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व को रेखांकित किया।

इस पहल के माध्यम से JVTDA ने दोहराया कि *स्वच्छता एवं जिम्मेदार व्यवहार पर्यटन विकास का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।*

*स्थानीय संस्कृति एवं सामुदायिक विरासत का उत्सव*

महोत्सव में सराज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को विशेष स्थान दिया गया। स्थानीय *महिला मंडलों द्वारा पारंपरिक नाटी* की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने समारोह में हिमाचली संस्कृति के रंग भर दिए और पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम को *श्री अश्वनी नेगी* ने स्थानीय मधुर गीतों एवं ग़ज़लों की प्रस्तुति से और समृद्ध किया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और कार्यक्रम में एक यादगार संगीतमय रंग जुड़ गया।

 *JVTDA की आधिकारिक वेबसाइट एवं “शोभला सराज” कॉफी टेबल बुक का शुभारंभ*

*“शोभला सराज 2.0”* का एक प्रमुख आकर्षण *JVTDA की आधिकारिक वेबसाइट* तथा *“शोभला सराज” कॉफी टेबल बुक* का प्रस्तुतीकरण एवं शुभारंभ रहा।

इन पहलों का उद्देश्य सराज क्षेत्र की *प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन क्षमता एवं सामुदायिक पहचान* का दस्तावेजीकरण एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। साथ ही, इनके माध्यम से स्थानीय पर्यटन हितधारकों एवं पर्यटन स्थलों को डिजिटल स्तर पर अधिक पहचान दिलाने का प्रयास किया गया है।

*समुदाय आधारित एवं सतत पर्यटन पर विशेष जोर*

महोत्सव ने *सरकारी अधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं, पर्यटन हितधारकों, गैर-सरकारी संगठनों, सामुदायिक संगठनों, स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों* को एक मंच पर लाकर जिभी घाटी तथा व्यापक सराज क्षेत्र में पर्यटन के भविष्य पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान किया।

महोत्सव का केंद्रीय संदेश रहा कि पर्यटन विकास पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय संस्कृति के संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता एवं जिम्मेदार पर्यटन की भावना के साथ-साथ आगे बढ़ना चाहिए।

*सराज के लिए एक सामूहिक मंच*

विभिन्न विभागों, पंचायतों, पर्यटन संगठनों, NGOs, सामाजिक समूहों एवं स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता ने *“शोभला सराज 2.0”* को एक व्यापक सामुदायिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।

JVTDA ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी *सरकारी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों, सहयोगी संस्थाओं, पर्यटन हितधारकों, स्वयंसेवकों, महिला मंडलों, स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों* के प्रति आभार व्यक्त किया।

एसोसिएशन ने विशेष रूप से Healing Himalayas, Seraj Venture, Krich Cleaning Pvt. Ltd., Bamboo Construction, Lambhari Taxi-Maxi Operators Union, ग्राम पंचायत सजवाड़, ग्राम पंचायत तान्दी एवं ग्राम पंचायत खाड़ागाड़ सहित सभी सहयोगी संस्थाओं एवं संगठनों के सहयोग की सराहना की।

JVTDA ने कहा कि “शोभला सराज” को केवल एक वार्षिक महोत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सराज में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा जिम्मेदार एवं सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक निरंतर मंच के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है।

समारोह का समापन इस सामूहिक संदेश के साथ हुआ:

*“स्वच्छ सराज, समृद्ध सराज — जिम्मेदार पर्यटन हमारा सामूहिक संकल्प।”*

*जारीकर्ता:*

*जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन (JVTDA), सराज*
जिभी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
पुलिस थाना बंजार : तरगाली में नाकाबंदी व वाहन चेकिंग अभियान

दिनांक 27.09.2026 को पुलिस थाना बंजार की टीम द्वारा तरगाली क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र से गुजरने वाले लगभग 30 से 35 छोटे-बड़े वाहनों की बारीकी से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु नहीं पाई गई तथा पूर्ण शांति व सुरक्षा (खैरियत) रही।

यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले (Drunk Driving) कुल 04 चालकों के नियमानुसार चालान किए गए।

कुल्लू पुलिस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर तत्पर
विश्व पर्यटन दिवस | 27 सितंबर

Panchayati Raj

प्रिय पंचायतवासियों,को

विश्व पर्यटन दिवस के अक्सर पर  मिलकर अपनी पंचायत खाड़ागाड़ को स्वच्छ, सुंदर और कुड़ा-मुक्त रखने का संकल्त लें। हम पंचायत के सभी पर्यटन हितधारकों, होमस्टे संचालकों, होटल एवं कैफ़े मालिकों, दुकानदारों, युवाओं और सभी नागरिकों से  ने आज  स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी भागीदारी से जिम्मेदार पर्यटन का संदेश दिया
बहुत ही मधुर भाषी जिला कुल्लू की बंजार विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले अल्ट्रा टैक सीमेंट प्लांट बागा में इंस्ट्रूमेंट विभाग के मैनेजर पद पर तैनात हमारे सम्मानित भाई दीवान कश्यप जी को जन्म दिवस के विशेष अवसर पर चौहान कृष्णा परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भगवान आपकी हर आरजू पुरी करे आप हर प्रकार से खुशहाल एवं सेहतमंद रहे
आज दिनांक 239.2026 को सर्व कामगार संगठन की बैठक ग्राम पंचायत सजवाड़ मैं हुई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती कामना देवी ने की। इस बैठक में सर्व कामगार संगठन के संयोजक श्री अजीत राठौर ने विशेष तौर पर बैठक में भाग लिया। बैठक में श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा मिलने वाली सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। तथा सभी श्रमिक से आह्ववान किया कि अपने पासबुक का नवीनीकरण तथा ई के वाईसी करवाने के लिए जोर दिया। तथा सभी श्रमिकों को सारी जानकारी दी गई। बैठक में सभी कामगारों से अपील की अपने-अपने वार्डों में सभी को सूचित करें बैठक के अंत में मजदूर एकता जिंदाबाद के साथ बैठक संपन हुई।
बंजार कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं युवा नेता भोपाल ठाकुर को न्यूज़  hp 49  की ओर से जन्मदिन की हार्दिकशुभकामनाएं
आज कुल्लू मे 4 डोगरा रेजिमेंट के 86बे स्थापना दिबस पर पूर्ब सैनिको ने किए अनुभब',,,,,,
सैंज घाटी की ग्राम पंचायत रैला । के पालचरा गांव में NHPC की जल विद्युत परियोजना की भूमिगत एडिट (Adit) सुरंग से हुए जल रिसाव के कारण भूस्खलन होने तथा इसकी चपेट में आने से दो मकानों सहित अन्य भवनों को नुकसान पहुंचने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
आज विकास खण्ड बंजार की ग्राम पंचायत कंढीधार, शिल्ली, शरची, तुंग, मशीयार, नोहाण्डा के पंचायत पदाधिकारियों के बुनियादी प्रशिक्षण समापन हुआ
Video 16
Video 17
Video 18
शयरी मेला धार ग्राम पंचायत कोठी चेहनी  2026
Video 20
Video 21
सजवाड में सड़क मे हादसा  पिछले कल शाम को 1 गाड़ी खाई में गिरी जिस मै 4 स्कूल की लड़कियां भी शामिल थी प्रभु की कृपा से सब ठीक है
चोरी के मामले में बंजार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

कुल्लू

पुलिस थाना बंजार में धारा 331(4), 305, 3(5) BNS के

तहत पंजीकृत चोरी के मामले में जिला पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र ठाकुर उर्फ शब्बू (29 वर्ष), निवासी गांव घेलीगाड़, डाकघर एवं तहसील बंजार; चित्र सिंह उर्फ चेतन (25 वर्ष), निवासी गांव थुआरी, डाकघर लारजी, तहसील सैन्ज; तथा प्रवीण कुमार उर्फ पिंकू (29 वर्ष), निवासी गांव थुआरी, डाकघर लारजी, तहसील सैन्ज के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को दिनांक 09.09.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
Video 24