Public App Logo
हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित गिरफ्तार जहानाबाद: भेलावर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भेलावर थाना क्षेत्र के पिंजौरा गांव निवासी मनु यादव (36), पिता राजेन्द्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भेलावर थाना कांड संख्या 311/26, दिनांक 15 जुलाई 2026 के मामले में मनु यादव नामजद अभियुक्त था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। - Jehanabad News