इंदौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की चिंता नहीं करती। हालांकि, तुरंत अपनी गलती सुधारते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा देश की चिंता करती है, पार्टी या कुर्सी की नहीं। विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा के लिए ‘नेशन फर्स्ट’ है, जबकि अन्य राजनीतिक दलों के लिए कुर्सी पहले है। उनके इस बयान को लेकर अब चर्चा तेज है। हालांकि, उन्होंने अपनी बात अगली ही लाइन में स्पष्ट कर दी। इसे महज ‘स्लिप ऑफ टंग’ माना जा रहा है।
#KailashVijayvargiya #MPNews #BJP #BreakingNews #IndoreNews