Public App Logo
माननीय शिक्षा मंत्री सह प्रभारी मंत्री, सहरसा का जिला अतिथि गृह में स्वागत सहरसा, 14 अगस्त 2026। माननीय शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, सहरसा जिला श्री मिथलेश तिवारी के सहरसा आगमन पर जिला अतिथि गृह में जिलाधिकारी, सहरसा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने माननीय मंत्री का स्वागत करते हुए जिले में उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान प्रकट किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने भी जिला प्रशासन के पदाधिकारियों का अभिवादन स्वीकार किया। मौके पर जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने जिले में संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा प्रशासन द्वारा आमजनों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों से माननीय मंत्री को अवगत कराया। माननीय प्रभारी मंत्री ने जनहित एवं जिले के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देने पर बल दिया। इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। - Samastipur News