Public App Logo
दूध लेने जा रही वृद्धा को बुलेट ने रौंदा, मौत हरदोई। अतरौली क्षेत्र के ग्राम रामपुर अटवा के मजरा दुंदपुर निवासी रूपरानी (65) घर से दो लीटर दूध लेकर करीब तीन किलोमीटर दूर बरगदिया गांव स्थित डेरी पर पैदल देने जा रही थीं। बेटे सोहन ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे अतरौली-माल मार्ग पर बरगदिया माल के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बरगदिया के एक निजी चिकित्सक पहुंचाया वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे ने बताया कि पिता रूपन का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका था। परिवार में वह इकलौता बेटा है और लखनऊ में मजदूरी करता है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि दुर्घटना माल थाना क्षेत्र में हुई थी। बेटे सोहन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - Hardoi News