
फिरोजाबाद पुलिस ने शराबबंदी अभियान में शराब बेचते 1 अभियुक्त को कार सहित किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी ऋषि कुमार के नेतृत्व में थाना अरांव पुलिस ने शराबबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई की।
थाना अरांव पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगला नरैनी ठार जाने वाले रास्ते पर हनुमान मंदिर के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त कार से अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री कर रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज रौदेला पुत्र महेश चन्द्र निवासी जेबडा, थाना मक्खनपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 2 हाफ बोतल आइकोनिक व्हाइट, 20 हाफ बोतल रॉयल स्टैग, 28 क्वार्टर ऑफिसर्स चॉइस अंग्रेजी शराब, 7 कैन हेवार्ड्स बीयर और शराब परिवहन में प्रयुक्त ग्रे रंग की सिलेरियो कार संख्या DL 9 CAM 8634 बरामद की है।
गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना अरांव पर मु0अ0सं0 119/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#Firozabad #FirozabadPolice #Aranv #LiquorSeized #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #ViralNews #FirozabadNews #UPNews #PoliceAction
---