फिरोजाबाद में 10 रुपये को लेकर ई-रिक्शा चालक और सवारी में मारपीट, वीडियो वायरल
फिरोजाबाद। जनपद में 10 रुपये किराए को लेकर ई-रिक्शा चालक और सवारी के बीच बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई।
मामला थाना उत्तर क्षेत्र के महादेव नगर पुलिया का बताया जा रहा है। झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। अभी तक किसी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस का कहना है कि वीडियो संज्ञान में है, जांच की जा रही है।
#Firozabad #FirozabadNews #FirozabadBreaking #E_Rickshaw #ViralVideo #ThanaUttar #MahadevNagar #BreakingNews #UPNews #Viral #Trending #FirozabadPolice
---