
कुपोषण मुक्त चंदेरी एवं मुंगावली में स्वच्छ जल-स्वच्छता को लेकर आदिवासी क्षेत्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ हुआ जन संवाद
--
क्षेत्र के दूरदराज आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण की स्थिति में सुधार बच्चों एवं माताओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने तथा शुद्ध पेयजल और स्वच्छता की मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित करने के लिये जन सहभागिता संवाद कार्यक्रम हुआ । कार्यक्रम में मुख्य आदिवासी संबधित योजनाओ के सांसद प्रतिनिधि श्री मनीष राजपूत एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती चन्द्रसेना भिडे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। बैठक में आदिवासी क्षेत्रों से आने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं और आवश्यकताओं को साझा किया। विशेष रूप से बच्चों में पोषण की स्थिति, नियमित स्वास्थ्य एवं वृद्धि निगरानी, परिवारों में पोषण जागरूकता, पेयजल की उपलब्धता तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय और स्वच्छता सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कुपोषण को केवल भोजन की कमी के रूप में नहीं, बल्कि स्वच्छ पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण जागरूकता और सामाजिक परिस्थितियों से जुड़े व्यापक विषय के रूप में देखा जाना चाहिए। दूषित पानी और अस्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए पोषण अभियान के साथ सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता को भी प्राथमिकता देने का संवाद किया गया ।
#ashoknagar