Public App Logo
रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, सदर तहसील में विजिलेंस की कार्रवाई से हड़कंप . #हरदोई। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत शुक्रवार को लखनऊ विजिलेंस टीम ने हरदोई सदर तहसील में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अहिरोरी सर्किल में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कमल किशोर को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जमीन के नक्शा दुरुस्तीकरण के काम के एवज में कानूनगो द्वारा शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने लखनऊ विजिलेंस से मामले की शिकायत की। टीम ने मामले की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी कानूनगो को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर कानूनगो के पास भेजा गया। जैसे ही 20 हजार रुपये का लेनदेन हुआ, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए कमल किशोर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद सदर तहसील और राजस्व विभाग में खलबली मची हुई है। टीम आरोपी कानूनगो के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है। उसे शहर कोतवाली ले जाया गया जहाँ कागजी कार्यवाही पूर्ण होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा। #TheTelecast - Hardoi News