“सत्य और सेवा के संदेश से गूंजा क्रेसंट पब्लिक स्कूल”..
क्रेसंट पब्लिक स्कूल फतेहाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन, सत्य, अहिंसा, सादगी एवं सेवा के आदर्शों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।
गुरनूर ने भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की, जबकि दिवांशी, देविक एवं पंशुल ने गांधी जी के प्रेरणादायक विचार साझा किए। लेक्सी के प्रभावपूर्ण व्याख्यान और कृतिका द्वारा आयोजित प्रश्नोत्तरी ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक बनाया।
प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु सिंधू ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।
#school