Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

*थाना उभाव जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी की 04 मोटर साईकिल के साथ 04 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।* *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी रसडा महोदय श्री रजनीश कुमार के कुशल के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक उभांव श्री दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में उभांव पुलिस को मिली सफलता । *घटना का विवरण-* उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.08.2026 को थाना उभांव पर आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि हमारी गाड़ी न0 U.P 32 H.P 1890 पैसन प्रो0 T.R. हमारे घर के सामने से दिनांक 06.08.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 186/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में आज दिनांक 15.08.2026 को थाना उभांव पुलिस टीम के उ0नि0 श्री नीरज यादव मय टीम के देखभाल क्षेत्र रात्रि गस्त एवं तलाश वांछित अपराधी करता हुआ सोनाडीह मोड के पास मौजुद थे कि दौराने मुखबीर खास द्वारा बताया गया कि दिनांक 06.08.2026 को जो अमुर्तानी मोहल्ला कस्बा बेल्थरा रोड के पास से जो मोटर साइकिल UP 32 HP 1890 पैसन प्रो चोरी हुई थी उस मोटर साइकिल को कुछ व्यक्ति चैनपुर बन्धा के बगल में झाड़ियो से मोटर साइकिलों को लेकर बिहार जाने के फिराक में हैं । मूखबीर खास की बात पर विश्वास कर चौकी प्रभारी श्री सूर्यप्रकाश दूबे मय टीम को साथ लेकर चैनपुर बन्धा के बगल झाडिया के लगभग 50 मीटर पहले घेरकर 04 संदिग्ध मोटर साइकिल *01.मोटर साईकिल UP32HP1890 PASSION PRO 02. UP52BJ0168 HF Deluxe 03. UP52BD2605 HF Deluxe 04.UP52AF0864 Hf deluxe* के साथ *01.पंकज पाल पुत्र रामाश्रय पाल निवासी ग्राम गुठनी थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार प्रांत 02.अंशु राम पुत्र नागेन्द्र राम निवासी ग्राम डड़ैला थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार प्रांत 03.शिवम प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति निवासी ग्राम पुरैना थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार प्रांत 04.आदित्य कुमार पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी ग्राम पुरैना थाना गुठनी जनपद सिवान प्रांत बिहार* को पुलिस हिरासत में लिया गया । हिरासत में लिये व्यक्तियों से वाहनों के बारे में पूछताछ किया गया तो जरूरी कागजात दिखानें में असमर्थ रहे व मो0सा0 नं0 UP32HP1890 PASSION PRO को ई-चालान ऐप से चेक किया गया तो वाहन का चेचिस नं MBLHA10BNGGD00355 इंजन नं HA10EVGGD08805 अंकित प्रदर्शित हुआ जो मु0अ0स0 186/26 धारा 303(2)BNS से सम्बन्धित वाहन है जो मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्तगण 01.पंकज पाल उपरोक्त 02.अंशु राम उपरोक्त 03.शिवम प्रजापति उपरोक्त 04.आदित्य कुमार उपरोक्त की गिरफ्तारी समय 02.31 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य तीनों मोटर साईकिल वाहनों का ईचालान एप के माध्यम से चेक किया गया तो अन्य तीनों भी अलग-अलग जनपद के थानान्तर्गत चोरी की मोटर साईकिल है। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय जनपद बलिया भेजा गया । *अनवारित अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 186/2026 धारा 303(2)बीएनएस बढ़ोत्तरी धारा 317(2),3(5) बीएनएस थाना उभांव जनपद बलिया । *बरामदगी-* 1. मोटर साईकिल UP32HP1890 PASSION PRO 2. मोटर साईकिल UP52BJ0168 HF Deluxe 3. मोटर साईकिल UP52BD2605 HF Deluxe 4. मोटर साईकिल UP52AF0864 HF deluxe *गिरफ्तार अभि0गण का नाम व पता-* 1. पंकज पाल पुत्र रामाश्रय पाल निवासी ग्राम गुठनी थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार प्रांत 2. अंशु राम पुत्र नागेन्द्र राम निवासी ग्राम डड़ैला थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार प्रांत 3. शिवम प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति निवासी ग्राम पुरैना थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार प्रांत 4. आदित्य कुमार पुत्र राजेन्द्र साहनी निवासी ग्राम पुरैना थाना गुठनी जनपद सिवान प्रांत बिहार *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 श्री नीरज यादव थाना उभांव जनपद बलिया 2. उ0नि0 श्री सूर्यप्रकाश दूबे थाना उभांव जनपद बलिया 3. हे0का0 रामविलास यादव थाना उभांव जनपद बलिया 4. का0 सत्येन्द्र कुमार थाना उभांव जनपद बलिया 5. का0 अजीत कुमार गुप्ता थाना उभांव जनपद बलिया 6. का0 नित्य प्रकाश थाना उभांव जनपद बलिया 7. का0 ऋषभ सिंह थाना उभांव जनपद बलिया 8. का0 रामबचन गुप्ता थाना उभांव जनपद बलिया 9. का0 शुभम प्रकाश थाना उभांव जनपद बलिया 10. का0 मो0 अरशद थाना उभांव जनपद बलिया *सोशल मीडिया सेल* *बलिया पुलिस ।*

Ballia, Ballia | Aug 15, 2026

MORE NEWS

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास bjp पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

#BalliaNews

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास bjp पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी। #BalliaNews

Ballia, Ballia | Aug 16, 2026

*आज दिनांक 15.08.2026 रात्रि के करीब 7:30 बजे थाना नरही के अंतर्गत आशीष कुमार वर्मा पुत्र श्री कैलाश प्रसाद वर्मा निवासी उजियार अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे कि कुमकुम पट्टी उजियार ग्राम के पास बाइक सवार व्यक्तियों के द्वारा इनको रोककर इनके आभूषणों का बैग छीन कर भाग गए उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है,शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*

*आज दिनांक 15.08.2026 रात्रि के करीब 7:30 बजे थाना नरही के अंतर्गत आशीष कुमार वर्मा पुत्र श्री कैलाश प्रसाद वर्मा निवासी उजियार अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे कि कुमकुम पट्टी उजियार ग्राम के पास बाइक सवार व्यक्तियों के द्वारा इनको रोककर इनके आभूषणों का बैग छीन कर भाग गए उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के सफल अनावरण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है,शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*

Ballia, Ballia | Aug 16, 2026

*आज दिनांक 15.08.2026 को समय करीब 17.30 बजे थाना दोकटी पर सूचना मिली की सोनू यादव पुत्र विनोद यादव निवासी रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा थाना दोकटी बलिया उम्र करीब 22 वर्ष को जान से मारने की नियत से कुछ लोग द्वारा फायर किया गया है जिसे उसके पीछे गोली है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेन्टर रेफर किया गया है । प्राथमिक पूछताछ में मजरुब द्वारा अपने गांव के कुछ लोंगों का नाम व पुरानी रंजिश का होना बताया । परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*👇🏻

*आज दिनांक 15.08.2026 को समय करीब 17.30 बजे थाना दोकटी पर सूचना मिली की सोनू यादव पुत्र विनोद यादव निवासी रामपुर वाजिदपुर दलन छपरा थाना दोकटी बलिया उम्र करीब 22 वर्ष को जान से मारने की नियत से कुछ लोग द्वारा फायर किया गया है जिसे उसके पीछे गोली है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेन्टर रेफर किया गया है । प्राथमिक पूछताछ में मजरुब द्वारा अपने गांव के कुछ लोंगों का नाम व पुरानी रंजिश का होना बताया । परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा की वीडियो बाइट*👇🏻

Ballia, Ballia | Aug 15, 2026

*बलिया में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, परिवहन मंत्री ने किया ध्वजारोहण*

*आजादी को सुरक्षित रखना और देश को मजबूत बनाना हम सबका कर्तव्य : दयाशंकर सिंह*

*तिरंगे को सलामी, सेनानी परिवारों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गूंजा कलेक्ट्रेट*

*बलिया में शान से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 12 खिलाड़ियों को मिली खेल किट*

बलिया। 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को बलिया में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया। परिवहन मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। परिवहन मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को मिठाई, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव के नेतृत्व में वीर लोरिक स्टेडियम में छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग और बालिका वर्ग में 6-6 विजेताओं को परिवहन मंत्री ने खेल किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी को सुरक्षित रखना और देश को और मजबूत बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजाद कराया, इसलिए नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बलिया का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। मंगल पांडेय, जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर जैसे महान सपूतों ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1942 के आंदोलन में बलिया की भूमिका ऐतिहासिक रही और यहां के सेनानियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बलिया की धरती के वीरों का योगदान देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। हमें उनके बलिदान को याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सीडीओ आलोक कुमार सीआरओ गुलशन सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार आदि उपस्थित रहे।

*बलिया में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, परिवहन मंत्री ने किया ध्वजारोहण* *आजादी को सुरक्षित रखना और देश को मजबूत बनाना हम सबका कर्तव्य : दयाशंकर सिंह* *तिरंगे को सलामी, सेनानी परिवारों का सम्मान, देशभक्ति गीतों से गूंजा कलेक्ट्रेट* *बलिया में शान से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, 12 खिलाड़ियों को मिली खेल किट* बलिया। 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को बलिया में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया। परिवहन मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। परिवहन मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को मिठाई, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव के नेतृत्व में वीर लोरिक स्टेडियम में छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद एवं दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग और बालिका वर्ग में 6-6 विजेताओं को परिवहन मंत्री ने खेल किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी को सुरक्षित रखना और देश को और मजबूत बनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजाद कराया, इसलिए नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बलिया का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। मंगल पांडेय, जयप्रकाश नारायण और चंद्रशेखर जैसे महान सपूतों ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1942 के आंदोलन में बलिया की भूमिका ऐतिहासिक रही और यहां के सेनानियों ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बलिया की धरती के वीरों का योगदान देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। हमें उनके बलिदान को याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सीडीओ आलोक कुमार सीआरओ गुलशन सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार आदि उपस्थित रहे।

Ballia, Ballia | Aug 15, 2026

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

#BalliaNews

बलिया में बड़ा सड़क हादसा: गड़वार के चिलकहर पेट्रोल पंप के पास पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल। पुलिस मामले की जांच में जुटी। #BalliaNews

Ballia, Ballia | Aug 14, 2026