
ANTF की बड़ी कार्रवाई, 6,146 स्पास्मो व अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद
लद्दाख। अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF लद्दाख ने चोगलमसर में एक आवासीय परिसर पर देर रात छापेमारी कर 6,146 स्पास्मो और अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, ANTF को मिली विशेष खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस थाना ANTF, लद्दाख की टीम ने चोगलमसर निवासी त्सेवांग चोनजोर के आवास की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में उक्त टैबलेट बरामद हुईं।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी की कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार की गई। इस दौरान LBA यूथ विंग के अध्यक्ष और चोगलमसर के नंबदार भी मौजूद रहे।
मामले में FIR संख्या 17/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने NDPS Act की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ANTF लद्दाख ने कहा है कि अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज टुडे हिमाचल ब्यूरो
#Ladakh #ANTF #DrugSeizure #Spasmo #Alprazolam #NDPSAct #Choglamsar #DrugFreeLadakh #NewsTodayHimachal