फातिमा कॉन्वेंट में देशभक्ति का रंग, बच्चों को शिक्षा-संस्कार का संदेश
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, अनुशासन और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर दिया जोर
भीलवाड़ा ( महेंद्र नागोरी)शहर के शास्त्री नगर स्थित मोहम्मदी कॉलोनी के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. फरजाना सिद्दीकी एवं शिक्षा अधिकारी खुर्शीदा बानो ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
फातिमा वेलफेयर ट्रस्ट चेयरमैन डॉ. जाकिर हुसैन तंवर ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उच्च संस्कार जरूरी हैं। जनरल सेक्रेट्री रियाज खान ने ट्रस्ट की शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि ज्वाइंट सेक्रेट्री सलीम रजा ने छात्र जीवन में अनुशासन और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला।
समारोह में डॉ. फरियाद, डॉ. रमजान कायमखानी, इदरीश पठान सहित ट्रस्ट पदाधिकारी, स्कूल स्टाफ, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य परवीन बोहरा ने सभी का आभार जताया।