#चौखला स्कूल में चोरी के बाद ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
बाड़मेर। बाटाडू तहसील के चौखला गांव स्थित राजकीय विद्यालय में चोरी की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। घटना को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने बाड़मेर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से विद्यालय में चोरी करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी। साथ ही विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करवाकर चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने तथा विद्यार्थियों और विद्यालय के हित में आवश्यक कदम उठाने की अपील की।
धरातल न्यूज | बाड़मेर
Batadoo, Barmer | Aug 12, 2026