दो FIR दर्ज नहीं करना पड़ा भारी, आदापुर SHO पूजा कुमारी निलंबित
मोतिहारी के आदापुर थाना की थानाध्यक्ष पूजा कुमारी पर डीआईजी ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्य में लापरवाही और एफआईआर दर्ज नहीं करने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दो मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में चर्चा तेज है। वहीं, मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई भी जारी है।