गऊ घाट पर कलेक्टर-SP का बड़ा निरीक्षण! विसर्जन को लेकर दिए सख्त निर्देश, नदी में नहीं होगा विसर्जन
Description
सीधी में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है!कलेक्टर विकास मिश्रा और एसपी संतोष कोरी ने आज गऊ घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए - नदी के गहरे पानी में विसर्जन नहीं होगा, अस्थाई कुंड में ही प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। घाट पर बैरिकेडिंग, लाइट, लाइफ जैकेट, प्रशिक्षित तैराक और पुलिस बल तैनात रहेगा। जलस्तर अधिक होने से नाव से विसर्जन पर रोक।
प्रशासन की अपील - तय व्यवस्था का पालन करें, बच्चों को अकेले घाट पर न जाने दें। आपको प्रशासन की यह तैयारी कैसी लगी?