
बिजली के खम्भे को लेकर विवाद, थाने के सामने जुटीं 22 महिलाएं; पुलिस ने की निरोधात्मक कार्रवाई !
#संतकबीरनगर के थाना #बेलहरकला क्षेत्र में बिजली का खम्भा लगाने को लेकर ग्राम जंगल दशहर और बेलवा ठकुराई की महिलाओं के बीच विवाद का मामला सामने आया।
पुलिस के अनुसार, दोनों गांवों की महिलाएं पूर्व में सड़क जाम करने के उद्देश्य से एकत्र हुई थीं। समझाने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया था। शनिवार को दोनों पक्षों की महिलाएं दोबारा थाना परिसर में प्रशासनिक भवन के सामने एकत्र होकर हंगामा करने लगीं।
पुलिस का कहना है कि मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रथम पक्ष की 6 और द्वितीय पक्ष की 16, कुल 22 महिलाओं के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कानूनी कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा की गई।
कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी:
उ0नि0 लालजी पासवान, का0 संतोष चौहान, का0 ओमप्रकाश चौरसिया, म0का0 ऋचा शुक्ला, म0का0 कोमल देवी, म0का0 श्रद्धा द्विवेदी एवं म0का0 आकांक्षा सिंह।
📍 स्थान: थाना बेलहरकला, संतकबीरनगर
📅 दिनांक: 03 अक्टूबर 2026
#SantKabirNagar #BelharKalan
#BreakingNews #UPPolice #LocalNews