गुदड़ी के कोंजेन घाटी के पास भारी बारिश से बहा पुलिया।
तीन गाँव के ग्रामीणों को आवागमन में हो रही है समस्या।
गुदड़ी क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से कोंजेन घाटी क्षेत्र में ग्रामीण मुख्य सड़क का एक पुलिया बह गया है। इससे इस ग्रामीण मुख्य सड़क से आवागमन करने वाले तीन गाँवों के ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है। जिस ग्रामीण सड़क में पुलिया बह गया है, यह सड़क सोनुआ-गुदड़ी मुख्य सड़क को जोड़ती है। इस सड़क से बुरूकायम, बेड़ाकायम और कोंजेन गाँव के ग्रामीण आवागमन करते हैं। इन गाँवों के ग्रामीणों को अब आवागमन में काफी समस्या हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ आरईओ विभाग द्वारा कुछ तत्काल व्यवस्था करना चाहिए, जिससे कि ग्रामीणों की आवागमन की समस्या दूर हो। क्षेत्र के आजसू नेता और झारखंड आंदोलनकारी मंच के जिला संयोजक बिरसा मुंडा और ग्रामीणों ने इस बारे में डीडीसी को भी पत्र लिखा है।