Public App Logo
Profile Picture

Saranda Live

@usr87871451
583Followers
0Following
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल; अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार

सोनुआ-बारी मुख्य सड़क पर सतपुरी गांव के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है.
सेवा सेतु संकल्प अभियान: निश्चिंतपुर शिव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
​सोनुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार (2 अक्टूबर) को 'सेवा सेतु संकल्प अभियान' के तहत मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुआ प्रखंड स्थित निश्चिंतपुर शिव मंदिर परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
​अभियान का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की तथा जन-साधारण को स्वच्छता का संदेश दिया।
​मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को एक स्वस्थ और सशक्त समाज की मूल आधारशिला माना था। बापू के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना तथा समाज में जागरूकता फैलाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष निशांत महतो, गोपाल कर, निर्मल साहू, घनश्याम जोंको, निहार मोहाली तथा श्री विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बृजेश प्रधान, केदार नाथ नायक सहित कई अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
सोनुआ में महात्मा गांधी जयंती पर ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर किया गया जागरूक

सोनुआ प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायत के विभिन्न गांव जैसे बनजीरा गाँव में 'रिफॉर्म उत्सव 2026' के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को एक दिवसीय ग्रामसभा का आयोजन किया गया। 
यह बैठक क्षेत्रीय मनकी अभय सोय की अध्यक्षता में हुई। ग्रामसभा का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
सेवा सेतु संकल्प अभियान: निश्चिंतपुर शिव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
​सोनुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार (2 अक्टूबर) को 'सेवा सेतु संकल्प अभियान' के तहत मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनुआ प्रखंड स्थित निश्चिंतपुर शिव मंदिर परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
​अभियान का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की तथा जन-साधारण को स्वच्छता का संदेश दिया।
​मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को एक स्वस्थ और सशक्त समाज की मूल आधारशिला माना था। बापू के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना तथा समाज में जागरूकता फैलाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष निशांत महतो, गोपाल कर, निर्मल साहू, घनश्याम जोंको, निहार मोहाली तथा श्री विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बृजेश प्रधान सहित कई अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
प्रखंड समन्वयक ने किया योजनाओं का निरीक्षण

सोनुआ में आवास योजना के प्रखंड समन्वयक इंद्रजीत कुजूर ने प्रखंड के आसनतलिया पंचायत के एजेलबेड़ा व राघोई गांव में विभिन्न लाभुकों के निर्माणधीन 33 अबुआ आवास व पीएम आवास योजना का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रखंड समन्वयक ने योजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने
तथा उपलब्ध राशि का सदुपयोग करते हुए आवास को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी मिली कि कुछ लाभुक अपने पूरे परिवार के साथ पलायन कर चुके हैं. ऐसे लाभुकों के संबंध में आसपास के ग्रामीणों को जानकारी देने तथा संबंधित लाभुकों को वापस बुलाकर आवास निर्माण कार्य शुरू कराने में सहयोग करने की अपील की गई. मौके पर पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व अन्य कर्मी उपस्थित थे.
चाईबासा: युवा आजसू सोनुआ प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष बने बंधन महतो

चाईबासा: सोनुआ प्रखंड में युवा आजसू की नई प्रखंड कमिटी का हुआ गठन 

चाईबासा: युवा आजसू संगठन को पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सोनुआ प्रखंड में युवा आजसू की नई प्रखंड कमिटी का गठन किया गया. युवा आजसू के जिला प्रभारी सह मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ० दिनेश चंद्र बोयपाई की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रधान सचिव चंद्र मोहन सिंकू और केंद्रीय सदस्य अजय महतो की उपस्थिति में सर्वसम्मति से बंधन महतो को युवा आजसू सोनुआ प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। सरोज महतो को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र रजक को सचिव, राजेश प्रधान को सह सचिव और संदीप कुमार महतो को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. सुमित महतो मीडिया प्रभारी चुने गए. इसके अलावा राजेश चांपिया, राम नायक, सुखदेव नायक, चंदन नायक, अमित प्रधान, अंजन प्रामाणिक, रिंकू महतो, जन्मजय प्रधान, जगबंधु प्रधान, सुरेश मुंडारी, दिलीप कुमार पूरती, रोहित कुम्हार, सुखनंदन मुंडा, मुचलाय पूरती, कृष्ण बोदरा, रामराई जमुदा, तेजस महतो, अंकित महतो, कृष्ण महतो और कानू मुंडारी सदस्य चुने गए.
युवा आजसू के जिला प्रभारी सह मनोहरपुर के पूर्व प्रत्याशी डॉ० दिनेश चंद्र बोयपाई ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं. सोनुआ प्रखंड में युवा आजसू की नई कमिटी के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि नई कमिटी युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को सामने लाने तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य करेगी. उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन की विचारधारा और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा युवाओं के बीच संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युवा आजसू युवाओं के अधिकार, सम्मान, रोजगार, शिक्षा और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान सचिव चंद्र मोहन सिंकू एवं केंद्रीय सदस्य अजय महतो ने भी नवगठित कमिटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में नवगठित युवा आजसू सोनुआ प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. बैठक में मुख्य रूप से मनोज महतो, बाबूलाल कोड़ा, रतनलाल मुंडा, निरंजन बोयपाई के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
ट्रेनों पर पथराव और रेलवे में अपराध की रोकथाम को लेकर आरपीएफ ने चलाया जन जागरूकता अभियान
14 अक्टूबर को देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, तैयारी में जुटा झामुमो

सोनुआ-गोइलकेरा में विधायक जगत माझी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चाईबासा : जल, जंगल और जमीन आंदोलन के पुरोधा शहीद देवेंद्र माझी के शहादत दिवस पर 14 अक्टूबर को गोइलकेरा हाट मैदान में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा को लेकर झामुमो ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को सोनुवा एवं गोइलकेरा के वन विश्रामागार में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक के दौरान 19 सितंबर को खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की समीक्षा की गई. विधायक जगत माझी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया। इसके बाद 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. विधायक ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से श्रद्धांजलि सभा में अनुशासित तरीके से शामिल होने की अपील की.
सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा ने आयोजित किया सेवा सेतु संकल्प अभियान

सोनुआ: सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 'सेवा सेतु संकल्प अभियान' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक की मौजूदगी में वृद्धा पेंशन योजना के कई लाभुक पहुंचे. जिलाध्यक्ष ने लाभुकों के दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए संबंधित कर्मियों को मामले की त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

इस दौरान एक लाभुक की समस्या का समाधान तत्काल प्रखंड कार्यालय स्थित आधार सेवा केंद्र के माध्यम से कराया गया, जिससे लाभुक ने प्रसन्नता व्यक्त किया.

वहीं सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत सोनुआ दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर, निश्चितपुर में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन-तीन छात्र-छात्राओं को पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष निशांत महतो, उपाध्यक्ष गोपाल कर, डॉ. अजय प्रकाश गुप्ता, मंगल सिंह पाड़िया, तुलसी माझी, विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
ब्लड बैंक स्टॉक स्थिति अपडेट
सदर अस्पताल, चाईबासा.
दिनांक: 28-09-2026
गुदड़ी के कोंजेन घाटी के पास भारी बारिश से बहा पुलिया। 

तीन गाँव के ग्रामीणों को आवागमन में हो रही है समस्या।

गुदड़ी क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से कोंजेन घाटी क्षेत्र में ग्रामीण मुख्य सड़क का एक पुलिया बह गया है। इससे इस ग्रामीण मुख्य सड़क से आवागमन करने वाले तीन गाँवों के ग्रामीणों को काफी समस्या हो रही है। जिस ग्रामीण सड़क में पुलिया बह गया है, यह सड़क सोनुआ-गुदड़ी मुख्य सड़क को जोड़ती है। इस सड़क से बुरूकायम, बेड़ाकायम और कोंजेन गाँव के ग्रामीण आवागमन करते हैं। इन गाँवों के ग्रामीणों को अब आवागमन में काफी समस्या हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ आरईओ विभाग द्वारा कुछ तत्काल व्यवस्था करना चाहिए, जिससे कि ग्रामीणों की आवागमन की समस्या दूर हो। क्षेत्र के आजसू नेता और झारखंड आंदोलनकारी मंच के जिला संयोजक बिरसा मुंडा और ग्रामीणों ने इस बारे में डीडीसी को भी पत्र लिखा है।
जिला दंडाधिकारी -सह-उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 26 सितंबर बंद रहेगा....
निश्चितपुर के दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड की संबद्ध इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित सोनुआ प्रखंड के दीनदयाल शिशु/विद्या मंदिर, निश्चितपुर के वंदना सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया.
पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिले के सैकड़ों वन ग्रामों में पेसा नियमावली के तहत ग्राम सभा गठन की माँग।

पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिले के गुदड़ी, गोईलकेरा, मनोहरपुर, बन्दगाँव, सोनुआ, नोवामुण्डी आदि प्रखण्डों में बसे झारखण्ड वन ग्रामों में ग्राम सभा गठन नहीं होने से ये गाँव सरकार की विकास योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। सुदूर और जंगल क्षेत्र में बसे इन गांवों में अधिकांश विकास योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। 
झारखण्ड आन्दोनकारी मंच प० सिंहभूम जिला कमिटी द्वारा जिला प्रशासन से इन वन ग्रामों में पेसा नियमावली के तहत ग्राम सभा गठन की माँग की गई है। आज झारखण्ड आन्दोनकारी मंच प० सिंहभूम जिला कमिटी के जिला संयोजक बिरसा मुंडा के नेतृत्व में प्रतिधिनिमंडल ने डीडीसी से मिलकर डीसी के नाम मांगपत्र सौंपा और वन ग्रामों को विकास योजनाओं से जोड़ने के लिए पेसा नियमावली 2025 के तहत ग्राम सभा गठन का माँग किया है।
चाईबासा जिला पुलिस ने गुम और चोरी हुए 37 मोबाईल फोन बरामद कर असली धारकों को सौंपा, मोबाईल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी। 

चाईबासा जिला पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से लगातार तकनीकी अनुसंधान एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीएसपी पूजा कुमारी के नेतृत्व में गठित चाईबासा जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से कुल 37 गुम मोबाईल फोन बरामद किए। बरामद किए गए सभी मोबाईल फोन को आज पुलिस मुख्यालय ने उनके वास्तविक धारकों को राजकुमार जयराजू प्रशिक्षु आईपीएस, चाईबासा सदर एसडीपीओ बहामन टुटी और डीएसपी चाईबासा (मुख्यालय) पूजा कुमारी के द्वारा सौंपा गया। अपने मोबाईल वापस पाने पर लोगों के चेहरे पर खुशी लौटी।
लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
चाईबासा: छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

चाईबासा: आनंदपुर प्रखंड के बागचट्टा गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाई-बहन की छोटे गड्ढेनुमा तालाब में डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान बागचट्टा निवासी अगस्तीन टुडू के 7 वर्षीय पुत्र गुलशन टुडू और 3 वर्षीय पुत्री एंजेल टुडू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे रोज की तरह आनंदपुर डीएवी स्कूल से घर लौटने के बाद खेल रहे थे. शाम को काम से घर लौटने पर पिता ने दोनों बच्चों को घर पर नहीं पाया. इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. तलाश के दौरान घर से कुछ दूरी पर अमरूद के पेड़ के नीचे स्थित एक छोटे गड्ढेनुमा तालाब में दोनों बच्चों को देखा गया.
बताया जा रहा है कि संभवतः पहले छोटी बहन एंजेल तालाब में डूबी होगी. उसे बचाने के प्रयास में उसका भाई गुलशन भी पानी में उतर गया होगा, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया. गुरुवार को परिजनों ने दोनों मासूम भाई-बहन का अंतिम संस्कार किया. इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक का माहौल है.
सोनुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

सोनुआ में पूर्व विधायक के आवास पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने पंडित जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष निशांत कुमार,उपाध्यक्ष गोपाल कर, मुकेश महतो, अरुण कपूर, राजकिशोर गुप्ता, अजय प्रकाश गुप्ता, रोशन महतो और मानस महतो सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*गुरुवारी बाकिरा ने अंडर-16 बालिका मिडले रिले में जीती स्वर्ण पदक* 

 पाटलिपुत्र स्टेडियम, पटना में 22 से 24 सितंबर 2026 तक आयोजित 37वीं पूर्वी क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम की प्रतिभावान एथलीट गुरुवारी बाकिरा ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-16 बालिका वर्ग की मिडले रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया।
 एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक ने बताया कि गुरुवारी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल की।
इस उपलब्धि पर पश्चिमी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सह सांसद श्रीमती जोबा माझी, संरक्षक सह विधायक श्री जगत माझी, मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार एवं बलराज हिंदवार, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, वरीय संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, संयुक्त सचिव अर्जुन महाकुड़, विजय वानरा, ओंकार महतो, संजीव बांहंदा, राजू बिरुवा, पूनम पिंगुवा, प्रीति महतो, दुलाल,पियुष,शिव हेंब्रम, नरेंद्र मोदी, प्रीतम, वैगो, पवन, रमेश एवं मेघा , देवाशीष,सोनु, मुन्ना सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने  बधाई दी।
चाईबासा: एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल की बैठक: संगठन विस्तार और 'मिशन वसुंधरा' पर जोर

चाईबासा: एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल के नवनिर्वाचित जिला कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत में सदस्यों ने विवेक शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

बैठक में संगठन को मजबूती देने, नए लोगों को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही 'मिशन वसुंधरा' के तहत जिले भर में जोरदार तरीके से वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर राज किशोर ठाकुर, सदाशिव खत्री, महेंद्र जामुदा, नीलंबर पान और मनमोहन गोप मुख्य रूप से उपस्थित थे.
गोइलकेरा में आजसू की युवा प्रखंड कमेटी का हुआ गठन, बुधन सिंह पूर्ति अध्यक्ष और गौरव दास बने सचिव

आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार युवा आजसू सिंहभूम प्रभारी सह मनोहरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई की अध्यक्षता में युवा आजसू की गोइलकेरा प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। 

बैठक में संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नई प्रखंड कमेटी का गठन करते हुए बुधन सिंह पूर्ति को अध्यक्ष चुना गया। नई कमेटी में मोहन सिंह लागुरी को उपाध्यक्ष, गौरव दास को सचिव तथा बासु बोयपाई को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सदस्य के रूप में दिलीप कुमार सुरीन, सुधीर हेंब्रम, साव मारला, प्रधान कायम, सजीव कोड़ा, मासिराम कोड़ा, सीमा पूर्ति, सुखदेव लोहार, गंगाराम कोड़ा, चंद्र मोहन कुम्हार एवं अजय चेरोवा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का चयन किया गया।
बालिका मध्य विद्यालय सोनुआ में 'तिथि भोजन सह जन्मोत्सव' से खिली बच्चों के चेहरे पर रंगीन मुस्कान

सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के साथ-साथ खुशियों और संस्कारों का संगम देखने को मिल रहा है। 'तिथि भोजन सह जन्मोत्सव' योजना के तहत हर महीने की 20 तारीख को विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है। यह पहल केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के बच्चों को समानता, सम्मान और खुशी का अहसास कराने का एक सराहनीय प्रयास बनकर उभरी है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी धूमधाम से जन्मदिन मनाने का अनुभव प्रदान करना है। हर माह की 20 तारीख को उस महीने जन्मे सभी बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष एवं स्वादिष्ट भोजन ('तिथि भोजन') का प्रबंध किया जाता है, जिससे बच्चों का विद्यालय के प्रति लगाव और उपस्थिति दोनों में सकारात्मक सुधार देखा जा रहा है।

इसी कड़ी में इस माह मध्य विद्यालय बालिका में एक बेहद खास और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। विद्यालय के सहायक शिक्षक जयकिशन प्रधान का भी इस माह जन्मदिन था। उन्होंने अपना जन्मदिन किसी अन्य जगह मनाने के बजाय विद्यालय के बच्चों के साथ मिलकर मनाया।
शिक्षक जयकिशन प्रधान ने बच्चों के साथ अपना जन्मोत्सव साझा करते हुए उन्हें विशेष भोजन कराया और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। इस आत्मीय पल ने न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध को एक नई मिसाल भी दी।
मलेरिया पॉजिटिव 13 में 10 बच्चियाँ ब्रेन मलेरिया के पीड़ित। 

सोनुआ के बेगुना गाँव के पास संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय गुदड़ी में मलेरिया का प्रकोप फैल गया है। स्कूल में 13 बच्चियां मलेरिया पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसमें से 10 बच्चियाँ ब्रेन मलेरिया के पीड़ित हैं. स्कूल में बच्चियों के बीमार होने की सूचना पर सोमवार को बजे सोनुआ अस्पताल की मेडिकल टीम ने स्कूल पहुंचकर मेडिकल कैंप लगाकर 54 बच्चियों का जाँच किया. जिसमें से 13 बच्चियों को हुआ मलेरिया पॉजिटिव पाई गई. मलेरिया पॉजिटिव पाए गए सभी बच्चियों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका ईलाज चल रहा था. जिसके बाद सभी बच्चियों को स्कूल के लिए भेज दिया.
बाइक अनियंत्रित होने से वृद्ध सहित दो लोग घायल

चाईबासा: चाईबासा-गोइलकेरा मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम लगभग 7 बजे गोटांबा के पास अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, घायलों में बराईवीर निवासी 50 वर्षीय बुधराम गोप, 30 वर्षीय अमीन सोय शामिल हैं.
मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने गोइलकेरा से अपने घर लौट रहे थे, तभी गोटांबा के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को आनन-फानन में सोनुआ अस्पताल लाया गया. सोनुआ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, बुधराम गोप के पैर में गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर विधानसभा के आजसू पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई अस्पताल पहुंचे और घायलों से बातचीत की.

इस दौरान डॉ. दिनेश चंद्र बोयपाई ने एंबुलेंस सेवा की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए कहा, "सोनुआ में 108 एंबुलेंस खड़ी है, लेकिन जरूरतमंदों को समय पर सेवा नहीं मिल पा रही है. जब सरकार ग्रामीणों के लिए यह सुविधा चला रही है, तो फिर समय पर इसका लाभ लोगों को क्यों नहीं मिल रहा.
सोनुआ में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सोनुआ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी मुख्य रूप से शामिल हुए. धरना-प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक को वापस लेने की मांग की. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. धरना-प्रदर्शन से पूर्व झामुमो कार्यकर्ता वन विश्रामागार में एकत्र हुए. यहां से जुलूस की शक्ल में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित धरना कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के प्रावधानों को लेकर अपनी आपत्ति जताई तथा इसे वापस लेने की मांग की. धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के संवैधानिक अधिकारों और संघीय व्यवस्था में हस्तक्षेप करना बंद करे. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन झारखंड की पहचान और यहां के लोगों के अधिकारों से जुड़ा विषय है. उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, “हमारे जल, जंगल और जमीन को लूटने की कोशिश की गई तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे.” विधायक ने कहा कि फिलहाल झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज उठा रहा है, लेकिन यदि विधेयक वापस नहीं लिया गया तो पार्टी सड़क और रेल चक्का जाम जैसे आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी. जगत माझी ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार राज्य के लोगों का होना चाहिए. उन्होंने कहा, झारखंड से लौह अयस्क का एक ढेला भी बाहर नहीं जाने देंगे. विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज संशोधन विधेयक लाकर राज्य के अधिकारों पर डाका डालने का काम किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि विधेयक के लागू होने से झारखंड के लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवार प्रभावित हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना और 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर इसका असर पड़ सकता है और बड़ी संख्या में लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं. विधायक ने झामुमो कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अपने अधिकारों तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया. सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद.
धरना-प्रदर्शन में झामुमो के पर्यवेक्षक विनय प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, हेमचंद्र महतो, हरिनारायण दास, चंद्रमोहन चातर, संजय जामुदा, अजय दास, हीरालाल लोहार, जोटो सुरीन, किशोर दास और जानकी हेम्ब्रम समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.