
ग्राम पंचायत बघुनिया में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
✍️बघुनिया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर *ग्राम पंचायत बघुनिया में आयोजित समारोह में ग्राम पंचायत बघुनिया के सरपंच श्री पुष्कर लाल पाटीदार* द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम का *शुभारंभ सर्वप्रथम माँ सरस्वती, भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया!* और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर *उपसरपंच श्री विद्याचरण सूर्यवंशी, श्री महेंद्र जी पहाड़िया (मेलखेड़ा मंडल भाजपा), श्री निहालचंद जी पाटीदार (भारतीय किसान संघ), पंचायत सचिव श्री गंगासिंह जी परिहार, रोजगार सहायक श्री विनोद सूर्यवंशी, प्राचार्य श्री भंवरसिंह जी चंद्रावत, श्री सुनील जी पाटीदार, श्री लालचंद जी पाटीदार, अध्यापक श्री देवीलाल जी राठौड़, श्री राधेश्याम जी चौधरी, श्री अर्जुन जी पहाड़िया, श्री संजय जी पहाड़िया, श्री मुकेश जी राठौर, श्री अशोक जी पाटीदार, श्री कमलेश जी पहाड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक,एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सरपंच श्री पुष्कर लाल पाटीदार ने समस्त ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए हम सभी को मिलकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।
🇮🇳 जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳