Public App Logo
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत बाबा राज राजेश्वर मंदिर, शाही डीह, बड़गाँव पट्टी, नवहट्टा, सहरसा में दिनांक 17 एवं 18 अगस्त 2026 को भव्य श्रावणी महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। श्रावण मास की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्थानीय कला, लोक संस्कृति एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 17 अगस्त को मुख्य कलाकार – नंदिता रॉय एवं आल्या श्रीवास्तव प्रथम संध्या में दोनों कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय कलाकारों एवं आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, सहरसा के प्रशिक्षु कलाकारों द्वारा गीत, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी और 18 अगस्त की दूसरी संध्या में मानवी सिंह द्वारा लोकगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के कलाकारों द्वारा शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य, भजन एवं लोक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। दोनों दिनों सांस्कृतिक कार्यक्रम अपराह्न 4:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक आयोजित होंगे। महोत्सव के माध्यम से जिले की स्थानीय कला एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सहरसा की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला प्रशासन, सहरसा द्वारा सभी श्रद्धालुओं, कला एवं संस्कृति प्रेमियों तथा आम नागरिकों को श्रावणी महोत्सव-2026 में सादर आमंत्रित किया जाता है। 🌺🙏 - Samastipur News