श्यामलाताल झील में नावों पर लहराया तिरंगा
श्यामलाताल झील में युवाओं ने नावों के माध्यम से अनूठी तिरंगा रैली आयोजित की। झील में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इसके बाद **श्यामलाताल से सूखीढांग तक तिरंगा रैली** निकाली गई, जिसमें युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।