Public App Logo
Profile Picture

चम्पावत खबर Online

@deopa.naveen
693Followers
0Following
उत्तराखंड के उत्तरकाशी पुलिस कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी प्रियंका का बुधवार को असामयिक निधन हो गया है। बताया गया कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से उत्तरकाशी पुलिस परिवार में शोक का माहौल है।
भारी बवाल के बीच देर रात जारी हुआ टनकपुर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम, ध्यान सिंह अध्यक्ष तो सुशील जोशी सचिव ...पूरी खबर कमेंट बॉक्स में 👇
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में पकड़ा गया 'मुन्नाभाई', दूसरे अभ्यर्थी की जगह दे रहा था एग्जाम
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान कोटद्वार में एक युवक को दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। ...पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़ें 👇
लोअर पीसीएस में चमकीं लोहाघाट की अंकिता, सप्लाई इंस्पेक्टर बनीं; IAS बनने का है लक्ष्य

लोहाघाट। नगर की होनहार बेटी अंकिता मांगलिक ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयन हासिल किया है। अंकिता की सफलता से परिवार के साथ ही क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। राजकीय ठेकेदार राकेश मांगलिक की पुत्री अंकिता ने प्रारंभिक शिक्षा लोहाघाट स्थित महर्षि विद्या मंदिर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार के महर्षि विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने लखनऊ से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) तथा दिल्ली से मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर (M.Arch) की डिग्री हासिल की।
पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रहीं अंकिता ने अब प्रशासनिक क्षेत्र में कदम रखा है। उनका लक्ष्य भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना है। अंकिता के अनुसार, सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर चयन उनके बड़े लक्ष्य की दिशा में पहला कदम है। वह आगे भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखेंगी।
एसएसजे कैंपस चम्पावत में ABVP को बड़ा झटका, अध्यक्ष पद पर भानु तड़ागी की धमाकेदार जीत https://champawatkhabar.com/big-blow-to-abvp-in-ssj-campus-champawat-bhanu-tadagis-resounding-victory-on-the-post-of-president/
लोहाघाट महाविद्यालय में एबीवीपी का परचम लहराया, एनएसयूआई का सूपड़ा हुआ साफ https://champawatkhabar.com/abvp-flag-hoisted-in-lohaghat-college-nsui-wiped-out/
कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत; असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल https://champawatkhabar.com/cisf-jawan-opened-fire-on-his-colleagues-in-kathua-four-died/
पहचान छिपाकर दोस्ती, फिर निकाह का दबाव! फोटो वायरल करने की धमकी के आरोप में टनकपुर का युवक गिरफ्तार https://champawatkhabar.com/youth-from-tanakpur-arrested-for-threatening-to-make-friendship-and-then-marriage-by-hiding-identity-and-threatening-to-make-photo-viral/
चम्पावत सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय कैंपस के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की करारी हार हुई है। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी भानु तड़ागी ने एबीवीप के सागर मौनी को 536 वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।
छात्र संघ चुनाव 2026...
चनोला तोक में क्षतिग्रस्त आंगन से आवासीय भवन को खतरा, परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट https://champawatkhabar.com/residential-building-in-danger-due-to-damaged-courtyard-in-chanola-tok-family-shifted-to-safe-place/
उत्तरकाशी के कालिंदी खाल में फंसे सभी 19 ट्रेकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पुलिस, SDRF, जिला प्रशासन, सेना व अन्य एजेंसियों के बेहतर समन्वय से रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक संदीप चौहान का निधन, पुलिस महकमे में शोक

उत्तराखंड पुलिस विभाग से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर उप निरक्षक संदीप चौहान का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया है। संदीप चौहान की मौत के बाद से पुलिस महकमें मे शोक की लहर दौड़ गई है वहीं उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात संदीप चौहान वर्ष 2005 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। संदीप वर्ष 2016 में उपनिरीक्षक बने जो अपने सेवाकाल के दौरान हरिद्वार जिले समेत विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। पुलिस जवान संदीप सितम्बर 2024 से पौड़ी गढ़वाल जिले में नियुक्त होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। बीते दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण वह निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां पर आज बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली है।
राजकीय महाविद्यालय बनबसा में एबीवीपी का कब्जा, पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन https://champawatkhabar.com/abvp-captures-government-college-banbasa-unopposed-election-on-five-posts/
टनकपुर यार्ड में रेल पटरी चोरी करते चार आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा में लादकर ले जा रहे थे पटरी के टुकड़े https://champawatkhabar.com/four-accused-arrested-for-stealing-railway-tracks-in-tanakpur-yard-they-were-carrying-pieces-of-track-in-an-e-rickshaw/
छात्रसंघ चुनाव को लेकर चम्पावत पुलिस अलर्ट, एसपी रेखा यादव ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश https://champawatkhabar.com/champawat-police-alert-regarding-student-union-elections-sp-rekha-yadav-gave-strict-instructions-for-security/
SIR विवाद पर चम्पावत में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका https://champawatkhabar.com/congresss-ruckus-in-champawat-on-sir-controversy-effigy-of-cec-gyanesh-kumar-burnt/
चम्पावत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ धरना, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
चम्पावत : मुख्यमंत्री के धार्मिक पर्यटन विकास के संकल्प को मिल रही मजबूती,1.66 करोड़ रूपये की लागत से भोलेश्वर मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

भगानीखोत का भोलेश्वर मंदिर बनेगा और आकर्षक, श्रद्धालुओं के लिए विकसित होंगी बेहतर सुविधाएं

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को विकसित कर प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के संकल्प के अनुरूप जनपद चम्पावत में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खण्ड चम्पावत की ग्राम पंचायत मटेला के राजस्व ग्राम भगानीखोत स्थित भोलेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए 166.47 लाख रूपये (लगभग 1.66 करोड़ रूपये) की लागत से विभिन्न कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।

अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सुनील दत्ताल ने जानकारी देते हुये बताया प्रस्तावित योजना के अंतर्गत भोलेश्वर मंदिर परिसर को धार्मिक स्वरूप के अनुरूप आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा। यहां त्रिशूल, ध्वज स्तम्भ, दीप स्तम्भ एवं बड़ी घंटी की स्थापना के साथ ही धूनी शेड का निर्माण प्रस्तावित है। श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए शौचालय, पेयजल टैंक, ड्रेनेज व्यवस्था, सार्वजनिक बेंच एवं विश्राम स्थल भी विकसित किए जाएंगे।

मंदिर एवं आसपास के परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए सोलर/हाई लाइट तथा फैसाड लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही स्वागत द्वार, पाथवे सुधार एवं समतलीकरण, डस्टबिन तथा उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) के साइनेज लगाए जाने का भी प्रस्ताव है। योजना में धार्मिक संरचनाओं एवं सौंदर्यीकरण के साथ प्रकाश व्यवस्था, आगंतुक सुविधाओं और सार्वजनिक संरचनाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई है।

भोलेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं सुविधाओं के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ क्षेत्र की धार्मिक एवं पर्यटन पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी। इससे भगानीखोत एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसर बढ़ने की भी संभावना है।
दुस्साहस : सितारगंज-किच्छा मार्ग पर दो कारों की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को चलती कार के बोनट और विंडशील्ड के सहारे लटककर अपनी जान बचानी पड़ी। आरोप है कि कार चालक ने युवक के बोनट पर होने के बावजूद वाहन नहीं रोका और करीब दो किलोमीटर तक हाईवे पर कार दौड़ाता रहा।
प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

एनएचपीसी बनबसा से सड़क मार्ग, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आवश्यक साइनेज लगाने के निर्देश
बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर https://champawatkhabar.com/administration-geared-up-for-preparations-for-cabinet-meeting-on-october-4-in-banbasa/
बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, व्यवस्थाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी रहेंगी तैयार, जिला प्रशासन करेगा लगातार मॉनिटरिंग
4 किमी पैदल चलकर आपदा प्रभावित गांव पहुंचे एसडीएम, क्षतिग्रस्त भवनों का लिया जायजा https://champawatkhabar.com/sdm-reached-the-disaster-affected-village-after-walking-4-km-and-took-stock-of-the-damaged-buildings/
<nis:link nis:type=tag nis:id=tanakpur nis:value=tanakpur nis:enabled=true nis:link/>