Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

News in Champawat

खेल और सेवा का अद्भुत संगम: राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी व मुख्य फार्मेसी अधिकारी विष्णु गिरी गोस्वामी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित
चम्पावत। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के पावन अवसर पर जिला प्रशासन चम्पावत द्वारा आयोजित विशेष समारोह में स्वास्थ्य एवं खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री विष्णु गिरी गोस्वामी को सम्मानित किया गया। जिला चिकित्सालय चम्पावत में तैनात श्री गोस्वामी को बैडमिंटन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पित खेल भावना के लिए यह गौरव प्राप्त हुआ।
समारोह के दौरान जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार चौहान ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय पटल पर दो वर्षों से लहरा रहे सफलता का परचम
श्री विष्णु गिरी गोस्वामी ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रतिष्ठित 'अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता' में निरंतर दो वर्षों—सत्र 2024–25 एवं सत्र 2025–26 में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य तथा जनपद चम्पावत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया है।
कर्तव्यनिष्ठा और जुनून का अनूठा उदाहरण
चिकित्सा क्षेत्र जैसे व्यस्त और संवेदनशील शासकीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में यह मुकाम हासिल करना स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन दोनों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
वरिष्ठ अधिकारियों ने की जमकर सराहना
सम्मान समारोह के दौरान जिले के उच्च अधिकारियों ने श्री गोस्वामी के प्रयासों को सराहा। अधिकारियों ने कहा कि राजकीय सेवा की व्यस्तता के बीच खेल के प्रति ऐसा गहरा समर्पण और राष्ट्रीय स्तर की सफलता अन्य कर्मचारियों और युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल है।
इस उपलब्धि से जिला बैडमिंटन एसोसिएशन,स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, स्थानीय खिलाड़ियों ने ख़ुशी ज़ाहिर की है ।

खेल और सेवा का अद्भुत संगम: राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी व मुख्य फार्मेसी अधिकारी विष्णु गिरी गोस्वामी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित चम्पावत। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के पावन अवसर पर जिला प्रशासन चम्पावत द्वारा आयोजित विशेष समारोह में स्वास्थ्य एवं खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री विष्णु गिरी गोस्वामी को सम्मानित किया गया। जिला चिकित्सालय चम्पावत में तैनात श्री गोस्वामी को बैडमिंटन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पित खेल भावना के लिए यह गौरव प्राप्त हुआ। समारोह के दौरान जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्ण नाथ गोस्वामी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार चौहान ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय पटल पर दो वर्षों से लहरा रहे सफलता का परचम श्री विष्णु गिरी गोस्वामी ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रतिष्ठित 'अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन प्रतियोगिता' में निरंतर दो वर्षों—सत्र 2024–25 एवं सत्र 2025–26 में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य तथा जनपद चम्पावत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व किया है। कर्तव्यनिष्ठा और जुनून का अनूठा उदाहरण चिकित्सा क्षेत्र जैसे व्यस्त और संवेदनशील शासकीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में यह मुकाम हासिल करना स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन दोनों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। वरिष्ठ अधिकारियों ने की जमकर सराहना सम्मान समारोह के दौरान जिले के उच्च अधिकारियों ने श्री गोस्वामी के प्रयासों को सराहा। अधिकारियों ने कहा कि राजकीय सेवा की व्यस्तता के बीच खेल के प्रति ऐसा गहरा समर्पण और राष्ट्रीय स्तर की सफलता अन्य कर्मचारियों और युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल है। इस उपलब्धि से जिला बैडमिंटन एसोसिएशन,स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, स्थानीय खिलाड़ियों ने ख़ुशी ज़ाहिर की है ।

Champawat, Champawat | Aug 15, 2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चम्पावत पुलिस अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में आज दिनांक 14.08.2026 को जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार चेकिंग एवं गश्त की जा रही है।

📌पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, होटल-ढाबों, रेलवे स्टेशन, दुकानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए लगातार चेकिंग एवं गश्त की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच कर उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि जनपद में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

📌चम्पावत पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

➡️चम्पावत पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चम्पावत पुलिस अलर्ट स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में आज दिनांक 14.08.2026 को जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार चेकिंग एवं गश्त की जा रही है। 📌पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, होटल-ढाबों, रेलवे स्टेशन, दुकानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए लगातार चेकिंग एवं गश्त की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच कर उनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि जनपद में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। 📌चम्पावत पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। ➡️चम्पावत पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Champawat, Champawat | Aug 14, 2026

बारिश में बरतें सतर्कता, सुरक्षित रहें-  चम्पावत पुलिस की जनहित अपील

जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत चम्पावत पुलिस द्वारा आमजन से विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की गई है। वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने तथा विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि तेज बहाव वाली नदियों, नालों एवं जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाएँ तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से बच्चों को ऐसे संवेदनशील स्थानों से दूर रखें और बरसात के दौरान यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

पुलिस ने नागरिकों से मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।
सतर्क रहें  सुरक्षित रहें • सावधानी ही बचाव है

बारिश में बरतें सतर्कता, सुरक्षित रहें- चम्पावत पुलिस की जनहित अपील जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत चम्पावत पुलिस द्वारा आमजन से विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की गई है। वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने तथा विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि तेज बहाव वाली नदियों, नालों एवं जलभराव वाले स्थानों के समीप न जाएँ तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। विशेष रूप से बच्चों को ऐसे संवेदनशील स्थानों से दूर रखें और बरसात के दौरान यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। पुलिस ने नागरिकों से मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। सतर्क रहें सुरक्षित रहें • सावधानी ही बचाव है

Champawat, Champawat | Aug 14, 2026

टनकपुर : हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी टनकपुर ने विरोध जताया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि के माध्यम से भेजा। कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

#टनकपुर #चम्पावत #कांग्रेस #मल्लिकार्जुनखरगे #हल्द्वानी #उत्तराखंड #कांग्रेसकार्यकर्ता #राजनीति

टनकपुर : हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी टनकपुर ने विरोध जताया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि के माध्यम से भेजा। कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। #टनकपुर #चम्पावत #कांग्रेस #मल्लिकार्जुनखरगे #हल्द्वानी #उत्तराखंड #कांग्रेसकार्यकर्ता #राजनीति

Champawat, Champawat | Aug 14, 2026

पीपलकोटी टनल हादसा: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कर्मचारियों, मृतकों, लापता एवं सुरक्षित व्यक्तियों का विवरण

पीपलकोटी टनल हादसा: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कर्मचारियों, मृतकों, लापता एवं सुरक्षित व्यक्तियों का विवरण

Champawat, Champawat | Aug 14, 2026

Subscribe to get exclusive benefits:
https://www.facebook.com/champawatkhabartv/subscribenow

Subscribe to get exclusive benefits: https://www.facebook.com/champawatkhabartv/subscribenow

Champawat, Champawat | Aug 14, 2026