
👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में थाना लीलापुर पुलिस द्वारा हत्या (पुरानी रंजिश के चलते) के अभियोग में नामजद 01 अभियुक्त दरोगा तिवारी उर्फ विपिन तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
➡️ अभियुक्त की निशानदेही पर #आलाकत्ल 01 अदद डण्डा बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण—
दिनांक 13.08.2026 की शाम थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत गजाधर इण्टर कॉलेज, लक्ष्मणपुर के पास सौरभ विश्वकर्मा की हत्या की घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लीलापुर पर मु0अ0सं0 0279/2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 310(3), 61(2)(a), 351(3) एवं 125 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लीलापुर अमला सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 279/2026, धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/61(2)(a)/351(3)/125 बीएनएस, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित नामजद अभियुक्त दरोगा तिवारी उर्फ विपिन तिवारी पुत्र स्व0 अवधेश तिवारी, निवासी ग्राम डांडी, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 41 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर चितरी नहर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम शिवबोझ मोड़ के पास झाड़ियों से 01 अदद डण्डा आलाकत्ल बरामद किया गया।
पूछताछ का विवरण—
गिरफ्तार अभियुक्त दरोगा तिवारी उर्फ विपिन तिवारी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 13.08.2026 को वह अपने साथियों के साथ मिलकर गजाधर इण्टर कॉलेज, लक्ष्मणपुर के पास सौरभ विश्वकर्मा के साथ लाठी-डण्डा एवं सरिया से मारपीट की घटना में शामिल था। मारपीट के दौरान सौरभ विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद सभी लोग मौके से अलग-अलग दिशा में चले गए। अभियुक्त ने बताया कि घटना के दौरान उसके हाथ में डण्डा था, जिससे उसने सौरभ विश्वकर्मा के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद उसने अपने हाथ में मौजूद डण्डे को ग्राम शिवबोझ मोड़ के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम शिवबोझ मोड़ के पास झाड़ियों से 01 अदद डण्डा आलाकत्ल बरामद किया गया।
।।