Public App Logo
#राजस्थान में निकायों के 10,245 वार्डों में 3356 महिला पार्षद बनेंगी: OBC को वार्डों में भी 21% आरक्षण नहीं, 6123 वार्ड अनारक्षित; 17 अगस्त को निकलेगी लॉटरी संगरिया की आवाज़। राजस्थान के 309 शहरी निकायों के 10,245 वार्डों के लिए 17 अगस्त को आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी से हर निकाय में एससी, एसटी, ओबीसी का रिजर्वेशन तय होगा। वार्डों की लॉटरी जिला स्तर पर होगी। इस बार प्रदेश के निकायों में 3356 महिला पार्षद बनेंगी। हर कैटेगरी में 33 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ओबीसी को वार्डों में भी 21 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिला है। 10,245 वार्ड में से 1933 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए । इस तरह ओबीसी को 18.86 फीसदी आरक्षण मिला है। ओबीसी के नेता निकाय प्रमुखों और जिला प्रमुखों में ओबीसी को कम आरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। अब वार्डों में भी विवाद के आसार हैं। संगरिया की आवाज़ - Sangaria News