
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर करेगें ध्वजारोहण
--
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह मोहरी राय खेल मैदान नवीन कृषि उपज मंडी तूमेन रोड अशोकनगर में किया गया है। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगें।
जारी कार्यक्रम अनुसार प्रात: 09 बजे राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन,प्रात: 09 बजे से प्रात:09.10 बजे तक ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान एवं सलामी,प्रात: 09.10 बजे से प्रात: 09.20 बजे तक परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर,प्रात: 09.20 बजे से प्रात: 09.30 बजे तक परेड द्वारा मार्च पास्ट, प्रात:09.30 बजे से प्रात:10 बजे तक माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का लाईव प्रसारण,प्रात: 10 बजे से प्रात: 10.05 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन,प्रात: 10.05 बजे से प्रात:10.55 बजे तक पीटी प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रात:10.55 बजे से प्रात:11.20 बजे तक पुरूस्कार वितरण,प्रात:11.20 बजे से प्रात:11.25 बजे तक राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन तथा प्रात:11.20 बजे से प्रात: 11.30 बजे तक राष्ट्रगान का गायन किया जायेगा।
#ashoknagar