Public App Logo
स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा पार्क कीर्तिनगर भिवानी में पार्क समिति द्वारा 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी भीम सोपरणा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त बी डी पी ओ राजकुमार शर्मा तथा रतीराम सैनी प्रवक्ता ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति भाषण और गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा रिटायर्ड बी डी पी ओ, रतिराम सैनी प्रवक्ता,कपूर शर्मा, धर्मवीर सिंह रंगा, सुरेश कोहाड़िया,मा. आकांश ,रामनिवास इंस्पैक्टर, बलबीर रंगा,रमेश गोस्वामी, सुरेश शर्मा रोडवेज, भीछाराम शर्मा, रघुबीर सिंह खटक मैनेजर, मास्टर मुंशीराम भारद्वाज,सुभाष फौजी कायला, संजय शर्मा काकडोली, बलवन्त नागर एस डी ओ,एडवोकेट नंदलाल,स्वतंत्र भट्ट,कुलदीप शर्मा,अशोक गुप्ता रि जिलेदार,दलबीर बडेसरा, प्रकाश ठेकेदार,राकेश रंगा,श्यामलाल शास्त्री,भवानीशंकर पटवारी, मास्टर ओमप्रकाश राव , ओमप्रकाश गोरा ,रवि सैनी,कुलदीप पंघाल ,सीमादेवी, सरोजबाला प्रवक्ता,शारदा गुप्ता,राजबाला रंगा,पूनम नागर, विनोद शर्मा कुड़ल,संजय शर्मा पुठी ,शिशपाल, रणधीर लाम्बा, रामकुमार घनघस,खुशीराम शर्मा, कर्ण सिंह घनघस, धर्मबीर घनघस आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। - Bhiwani News