माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण एवं गोपालगंज जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने डुमरिया घाट पर गंडक नदी के बढ़े हुए जलस्तर का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों से अद्यतन स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों की लगातार निगरानी कि जाए, राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें, प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं ससमय पहुंचायें।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने जल संसाधन विभाग को तटबंधों की सतत निगरानी, आवश्यक सतर्कता एवं नाइट पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Saharsa, Bihar | Sep 30, 2026