
शाहजहाँपुर दो बिछड़ते हुए परिवारों को मिला दिया गया महिला परामर्श केंद्र जैसे आपको बता दें
*1-थाना निगोही* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी 05 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका के पास 02 बच्चे हैं। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई।आवेदिका ने बताया कि मेरा पति शराब पीता है व शराब पीकर मेरे साथ मारपीट करता है। मुझे खाना खर्चा नहीं देता है मेरी व बच्चों की दवाई भी नहीं कराता है। मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूँ , परंतु वह सही से रखेगा तभी। द्वितीय पक्ष ने बताया कि में अब शराब नहीं पीऊंगा व अपनी पत्नी को खाना खर्चा भी दूंगा। मैं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहना चाहता हूँ दोनों पक्षो को समझाया गया दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते को तैयार हैं। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया है।
*2-थाना रामचंद्र मिशन* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका 02 माह से अपने मायके में रह रही है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई। आवेदिका ने बताया कि मेरे पति शराब पीकर मेरे साथ मारपीट व झगड़ा करते है। मुझ पर बहुत शक करते हैं अगर मेरे पति सही से चले तो मैं अपने पति के साथ जाने को तैयार हूँ। द्वितीय पक्ष ने बताया कि मैं अपनी गलती मानता हूँ | मैं आगे से शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करूंगा और अपनी पत्नी व बच्चों का खर्चा उठाऊंगा आगे से अपनी पत्नी को शिकायत का कोई मौका नहीं दूंगा|दोनों पक्षो को समझाया गया। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र म0उ0नि0 मधु यादव, म0मु0आ0 चंद्रकांता, महिला आरक्षी निशा ,महिला आरक्षी रश्मि चौधरी , महिला आरक्षी नेहा चौहान , महिला आरक्षी मौनिका कुमारी, महिला आरक्षी शीतल चौहान आदि मौजूद रही ।*