Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

पानीपत, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा व वंदे मातरम अभियान के तहत जिला प्रशासन प्रभावी रूप से राष्ट्र व्यापी मुहिम में भागीदार बन रहा है। बुधवार को जिला सचिवालय परिसर में हर घर तिरंगा व वंदे मातरम थीम पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तत्वावधान में प्रदर्शनी लगाई गई। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में हर घर तिरंगा व वंदे मातरम से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों की विस्तार से जानकारी दी गई है जो युवा पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्धक है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियों का आयोजन हो रहा है और इस राष्ट्रीय अभियान में पानीपत जिला उल्लेखनीय सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है। उपायुक्त ने कहा तिरंगा केवल हमारा राष्टï्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, शौर्य और गौरव का प्रतीक है। इस तिरंगा प्रदर्शनी के माध्यम से हम अपने राष्टï्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास और उससे जुड़े त्याग एवं बलिदान को जन-जन तक पहँुचाने का प्रयास कर रहे हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी में राष्टï्रप्रेम और राष्टï्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने युवाओ से अपील की कि हमे अपने तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्टï्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। इसकी शान बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। तिरंगे के तीनों रंग हमें साहस, शांति और समृद्धि का संदेश देते है। यह हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है। उपायुक्त ने कहा कि तिरंगा हमें उन वीरों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने राष्टï्र की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। इस प्रदर्शनी का उदेश्य तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ सुनील बसताडा, एआईपीआरओ दीपक पाराशर भी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Aug 12, 2026

MORE NEWS

Panipat, Panipat | Aug 17, 2026

पल्ला में अवैध रूप से सांप रखने वाला सपेरा गिरफ्तार, 8 सांप बरामद

 पल्ला थाना क्षेत्र में वन विभाग की वाइल्डलाइफ टीम ने अवैध रूप से सांप रखने के मामले में एक सपेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंसी नाथ के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर एक रैट स्नेक और सात इंडियन कोबरा समेत कुल आठ सांप बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, वाइल्डलाइफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पल्ला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से सांपों को पकड़कर अपने पास रखता है। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को आठ सांप बरामद हुए, जिनमें एक रैट स्नेक और सात इंडियन कोबरा शामिल हैं।

वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के अनुसार, आरोपी सांपों को पकड़कर अपने पास रखता था और उनसे कथित तौर पर व्यापार करता था। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद सांपों को अपने कब्जे में ले लिया।

आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 19 अ

पल्ला में अवैध रूप से सांप रखने वाला सपेरा गिरफ्तार, 8 सांप बरामद पल्ला थाना क्षेत्र में वन विभाग की वाइल्डलाइफ टीम ने अवैध रूप से सांप रखने के मामले में एक सपेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंसी नाथ के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर एक रैट स्नेक और सात इंडियन कोबरा समेत कुल आठ सांप बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, वाइल्डलाइफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पल्ला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से सांपों को पकड़कर अपने पास रखता है। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को आठ सांप बरामद हुए, जिनमें एक रैट स्नेक और सात इंडियन कोबरा शामिल हैं। वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के अनुसार, आरोपी सांपों को पकड़कर अपने पास रखता था और उनसे कथित तौर पर व्यापार करता था। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद सांपों को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 19 अ

Panipat, Panipat | Aug 17, 2026

5 रुपए से बेबी डायपर्स...
phone number 
9996423177
address_ faridabad

5 रुपए से बेबी डायपर्स... phone number 9996423177 address_ faridabad

Panipat, Panipat | Aug 17, 2026