Public App Logo
पल्ला में अवैध रूप से सांप रखने वाला सपेरा गिरफ्तार, 8 सांप बरामद पल्ला थाना क्षेत्र में वन विभाग की वाइल्डलाइफ टीम ने अवैध रूप से सांप रखने के मामले में एक सपेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बंसी नाथ के रूप में हुई है। टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर एक रैट स्नेक और सात इंडियन कोबरा समेत कुल आठ सांप बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, वाइल्डलाइफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पल्ला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से सांपों को पकड़कर अपने पास रखता है। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को आठ सांप बरामद हुए, जिनमें एक रैट स्नेक और सात इंडियन कोबरा शामिल हैं। वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के अनुसार, आरोपी सांपों को पकड़कर अपने पास रखता था और उनसे कथित तौर पर व्यापार करता था। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद सांपों को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 19 अ - Panipat News