*14 से 17 अगस्त तक मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी*
प्रतापगढ़ जिले में अगले चार दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 14 से 17 अगस्त तक जिले में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियों के चलते मेघगर्जन, वज्रपात, तेज आंधी और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है।
एडीएम आदित्य प्रजापति ने बताया कि मौसम विभाग, लखनऊ की ओर से जारी चेतावनी में प्रतापगढ़ समेत आसपास के जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। जिले को यलो जोन में रखा गया है।
प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी ताजा सूचनाओं पर नजर रखने और आंधी-बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की अपील की है। तेज हवा और वज्रपात की स्थिति में पेड़, बिजली के खंभों तथा जर्जर भवनों से दूर रहने की सलाह दी गई है