
नवांकुर सखियो ने निकाली तिरंगा यात्रा व हरियाली यात्रा
--
मध्यप्रदेश जन अभियान अशोक नगर विकास खण्ड के तुमेंन सेक्टर 3 की नवांकुर संस्था अक्षर पीठ शिक्षा समिति द्वारा ग्राम तुमेंन में राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती लखन सुरेन्द्र यादव, जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान विकासखण्ड समन्वयक श्री मनोज यादव रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, सरस्वती प्रतिमा पूजन, तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के साथ हुआ। हाथों में तिरंगा लिए नवांकुर सखियों, छात्रों और ग्रामीणों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि श्रीमती लखन यादव ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय अस्मिता, आन-बान और शान का प्रतीक है, वहीं वृक्ष हमारी आने वाली पीढ़ियों के जीवन और सांसों का आधार हैं। देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण की भावना मिलकर ही समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकती है। पंच तत्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रकृति और शरीर दोनों पांच तत्वों से मिलकर बने हैं
कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान ने कहा कि हमारे सैनिक तिरंगे की रक्षा जान न्यौछावर करके करते हैं लेकिन हम क्या करते हैं उन्होंने कहा कि पर्यावरण के साथ साथ शिक्षा और संस्कार भी अति आवश्यक है हमे जन्मदिन ओर पुण्यतिथि पर हमें पौधा रोपण करना चाहिए विशिष्ट अतिथि विकास खंड समन्वयक श्री मनोज यादब ने कहा कि यदि अशोक नगर की प्रस्फुटन समिति और नवांकुर संस्था इतना व्यापक और बेहतर कार्य कर सकती है तो अन्य समितियों को भी प्रेरणा लेना चाहिए संस्था के अध्यक्ष ने आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और अतिथियों का स्वागत उद्बोधन दिया सभी महिलाओं को पौधा निःशुल्क वितरण किया गया कार्यक्रम में मेंटर नरेंद्र बंजारा ने अतिथियों, नवांकुर सखियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, सैकड़ों नवांकुर सखियां, छात्र एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने तिरंगा के सम्मान के साथ हरियाली का संकल्प का संदेश दिया।
#ashoknagar