झाझा थाना क्षेत्र के बलियो गांव में उलाय नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर युवा समाजसेवी सुरेश यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा। उन्होंने पुल निर्माण की स्वीकृति देने तथा स्थल निरीक्षण और सर्वेक्षण कराने का अनुरोध किया। पुल नहीं होने से 35 हजार आबादी प्रभावित है। बारिश में ग्रामीणों को 12 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।