जमुई के मलयपुर बाईपास में ADM के स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति हुए घा^य^ल
जमुई जिले के मलयपुर बाईपास में शुक्रवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार ADM के स्कॉर्पियो की ट^क्क^र से बाइक सवार प्राइवेट कंपाउंडर बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद फॉरन ADM की स्कार्पियो से ही घायल कंपाउंडर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर आरसी प्रसाद पहुंचे और घायल कंपाउंडर का इलाज शुरू किया गया। हालांकि कंपाउंडर का पैर फ्रैक्चर होने और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने की वजह से फॉरेन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज साह को भी सदर अस्पताल बुलाया गया और आवश्यक उपचार शुरू की गई। घायल कंपाउंडर की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया निवासी मिश्री यादव के पुत्र बीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। इधर सदर अस्पताल में मौजूद ADM की स्कॉर्पियो को परिजन व अन्य ग्रामीणों ने घेर लिया और जमकर आक्रोश जताने लगे। #jamui #Exident #jamuiPolice #admjamui #CrimeNews #viralpost
Jamui, Jamui | Oct 3, 2026