Public App Logo
Profile Picture

Htoday News Channel

@a77singh
151Followers
0Following
*राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों को लेकर बिलासपुर व रोपड़ प्रशासन ने आनंदपुर साहिब हेलीपैड का किया संयुक्त निरीक्षण* 

 *उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा, संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश* 

 <nis:link nis:type=tag nis:id=श्रीनैनादेवीजी nis:value=श्रीनैनादेवीजी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिलासपुर nis:value=बिलासपुर nis:enabled=true nis:link/>
 आगामी 6 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जिला बिलासपुर के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर बिलासपुर तथा रोपड़ जिला प्रशासन ने आज आनंदपुर साहिब हेलीपैड का संयुक्त दौरा कर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने हेलीपैड परिसर का निरीक्षण करते हुए राष्ट्रपति दौरे से संबंधित विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
*प्रतिभाओं को मंच ,प्रशिक्षण व अवसर उपलब्ध करवाने को लेकर एच पी सी ए वचनबद्ध* : नरेन्द्र अत्री

*अनुराग की अगुवाई में विश्व क्रिकेट मंच पर हिमाचल को नई पहचान दिलाई एचपीसीए ने* 

हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं HPCA सदस्य, नरेन्द्र अत्री ने,HPCA की स्थापना दिवस पर सब सैंटर ,हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि भाग लिया, नन्ही प्रतिभाओं से रूबरू हुए उनके साथ <nis:link nis:type=tag nis:id=एचपीसीए nis:value=एचपीसीए nis:enabled=true nis:link/> के अब तक के सफर की अब तक की चुनौतियों एवं उपलब्धियों पर विषय रखा, युवा खिलाड़ियों से चर्चा की। नरेन्द्र अत्री ने बताया की किस तरह सन 2000 में जब श्री अनुराग ठाकुर ने बतौर  एचपीसीए अध्यक्ष कमान के बाद, 20 लाख वार्षिक बजट वाली एचपीसीए ने नहीं ऊंचाइयों को प्राप्त करने की रफ्तार पकड़ी। आज एचपीसीए के पास विश्व का सबसे सुंदर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है, कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं, प्रदेश में अमतर, हमीरपुर,लहूणु बिलासपुर , सहित अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैदान है। प्रदेश की नन्ही प्रतिभाओं को मंच, अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिभा को निखारने के लिए 12 जिलों में 56 सब सेंटर में 1652 पंजीकृत खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था एचपीसीए ने की है। यह सब *लोकप्रिय सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की दूरदर्शिता , नेतृत्व क्षमता ,खेल व खिलाड़ियों से उनका लगाव व हिमाचल प्रदेश को खेल व पर्यटन की दिशा में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की सोच व वचनबद्धता के कारण संभव हो पाया है।
*एचपीसीए के सदस्य, पदाधिकारी से बीसीसीआई कोषाध्यक्ष और अब आईपीएल के चैयरमैन पद का दायित्व निर्वहन कर रहे अरुण धूमल की अद्भुत नेतृत्व क्षमता, प्रबंधन निपुणता के कारण आज एचपीसीए अपने धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सफलता पूर्वक विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण मैच के साथ एक ही सत्र में चार चार आईपीएल मैच आयोजित करने में सफल रहा है, जिससे प्रदेश में क्रिकेट को व प्रदेश के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नई पहचान मिली है।*

अंडर- 12, खिलाड़ियों के लिए आयोजित विभिन्न खेलों में 40 मीटर में शिवम सिंघानिया, 20 मीटर में उज्जवल वर्मा, पुशअप में आरित गुलेरिया, बैलून गैम्स गर्ल्स में समभावी ठाकुर प्रथम रहे। विजेताओं को मुख्यअतिथि नरेंद्र अत्री ने मेडल पहनकर सम्मानित किया।  कार्यक्रम की व्यवस्था सब सेंटर कोच नरेश राणा व प्रवीण शर्मा ने संभाली। इस मौके पर कपिल मोहन शर्मा, दीक्षित गौतम, गर्वित ठाकुर, संदीप पठानिया, रेखा शर्मा, पल्लवी, विक्रांत चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।
दिल्ली से लौटते ही सीएम ने अधिकारियों से ली बैठक, मुख्यमंत्री ने 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध परियोजना को अधिग्रहित करने के लिए शपथ पत्र दायर करने के दिए निर्देश।
*प्रतिभाओं को मंच ,प्रशिक्षण व अवसर उपलब्ध करवाने को लेकर एच पी सी ए वचनबद्ध* : नरेन्द्र अत्री

*अनुराग की अगुवाई में विश्व क्रिकेट मंच पर हिमाचल को नई पहचान दिलाई एचपीसीए ने* 

हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं HPCA सदस्य, नरेन्द्र अत्री ने,HPCA की स्थापना दिवस पर सब सैंटर ,हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि भाग लिया,
कुटलैहड़ के बीहड़ू-डोहक में खैर कटान पर भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो का सरकार पर हमला, बोले- एक हजार पेड़ उड़ाने वालों का चेहरा लाएं सामने,
भाजपा नेता बोले, 18 मीटर चौड़ाई की  थी अनुमति, तो 100 मीटर चौड़ाई और 500 मीटर कैसे हुई खुदाई, कहा था फॉरेस्ट विभाग एवं प्रशासन,
कांग्रेस प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच का राजिंदर राणा पर तीखा हमला: पहले बताएं, कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाते समय कौन-सा "झुनझुना" लेकर गए थे?

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेता राजिंदर राणा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ की जा रही अनर्गल बयानबाज़ी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए करारा पलटवार किया है। विवेक कटोच ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार करना या मंत्रियों की नियुक्ति करना विशुद्ध रूप से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी हाई कमान का अधिकार क्षेत्र है। किसी भी गैर-जिम्मेदाराना राजनीतिक बयानबाज़ी से पहले राजिंदर राणा को अपने गिरेबान में झाँककर देखना चाहिए।
विवेक कटोच ने राणा की राजनीतिक निष्ठा पर सवाल उठाते हुए कहा, "राजिंदर राणा पहले सुजानपुर और पूरे प्रदेश की जनता को यह स्पष्ट करें कि आखिर वह कौन-सा ‘झुनझुना’ था, जिसे लेकर उन्होंने जनमत का अपमान किया, कांग्रेस का दामन छोड़ा और भाजपा में शामिल हुए? उन्होंने अपने निजी स्वार्थों के लिए न केवल सुजानपुर की देवतुल्य जनता के भरोसे और जनमत का सौदा किया, बल्कि जिस पार्टी ने उन्हें पहचान दी, उस कांग्रेस के साथ भी बड़ा विश्वासघात किया है।"
महिलाओं को मिलने वाली 1,500 रुपये की सम्मान राशि पर विपक्षी सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट ने स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की लगभग पिछले 4 सालों से ढाई लाख महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1,500 रुपये की राशि सफलतापूर्वक पहुँचाई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रक्रिया निरंतर जारी है और जो पात्र महिलाएँ अभी शेष रह गई हैं, उन्हें भी आने वाले विभिन्न चरणों में प्राथमिकता के साथ इस योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा।
विवेक कटोच ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजिंदर राणा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ आए दिन की जा रही बयानबाज़ी उनकी व्यक्तिगत ईर्ष्या, बौखलाहट और राजनीतिक हताशा का स्पष्ट प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि सुजानपुर की स्वाभिमानी और जागरूक जनता राणा के इस राजनीतिक छलावे को अच्छी तरह समझ चुकी है और आने वाले समय में एक बार फिर से राजिंदर राणा को उनकी सही जगह दिखाते हुए उनके हाथ में "झुनझुना" पकड़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा में भाग लें अधिक से अधिक लोग: गंधर्वा राठौड़

हमीरपुर 30 सितंबर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार 2 अक्तूबर को जिला हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों में भी विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इस विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), वित 2026-27 के बजट और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण चर्चा की जानी है। उपायुक्त ने बताया कि ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में आयोजित उप ग्राम सभा के मुद्दों पर भी 2 अक्तूबर की विशेष ग्राम सभा में चर्चा की जाएगी। इसलिए, जिला की सभी ग्राम पंचायतों के निवासी 2 अक्तूबर को विशेष ग्राम सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 30 वर्षीय युवक की मौ<nis:link nis:type=tag nis:id=त nis:value=त nis:enabled=true nis:link/> पर हंगामा, परिजन डॉक्टर्स पर लगा रहे लापरवाही के आरोप
त्योहारों के सीजन में चीनी की कालाबाजारी रोकने के लिए लिमिट फिक्स, अब 2000 क्विंटल से ज्यादा चीनी स्टॉक कर नहीं रख पाएंगे होलसेलर, रोजाना विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर देनी होगी स्टॉक की अपडेट, स्टॉक जमा करके रखा तो होगी कड़ी कार्यवाही
दियोटसिद्ध मंदिर में  श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए न्यास की  चेयरमैन गन्धर्वा राठौड़
हमीरपुर खंड में सुख शिक्षा योजना के लाभार्थियों को दी 36.32 लाख रुपये की मदद
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थी बच्चों और युवाओं को भी दिए 17.77 लाख
एसडीएम ने खंड स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
देवभूमि गौरक्षा फाउंडेशन अंब संभालेगी खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल का काम, पशुपालन विभाग और देवभूमि गौरक्षा फाउंडेशन में बीच एमओयू साइन, अगले तीन साल तक करेगी काम
हमीरपुर   :NIT हमीरपुर के हॉस्टलों में घुसा फर्जी छात्रः कमरों से पैसे चुराते दिल्ली का युवक गिरफ्तार...
दो अक्तूबर को व्यापारी मिलकर करेंगे यूपीआई का विरोध
हिमाचल प्रदेश के 20 व्यापार मंडल होंगे विरोध में शामिल
केंद्रीय व्यापार यूनियन की कॉल के बाद होगा यूपीआई का विरोध
दो हजार के ऊपर चार्जेज से खफा हैं व्यापारी, आम जनता पर भी पड़ेगा असर
पंचायत प्रधान तृप्ता देवी, उपप्रधान कैप्टन रंजीत ने मैड भगेटू सड़क की समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का आभार

सड़क चौड़ी करने, सुरक्षा दीवार और 500 मीटर पक्की नाली बनने से आवाजाही हुई सुगम
नैना देवी टोबा के पास बस की ब्रेक फेल
सभी लोग सुरक्षित
नैना से वापिस जा रहे थे लोग
त्योहारी सीजन में बनने वाली मिठाईयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर
हाल ही में कुछ जगहों पर दबिश देकर भरे गए खाद्य सामग्री के 46 सैंपल
त्योहारों पर बनने वाली मिठाईयों को लेकर विभाग अलर्ट
स्वछता मानकों की पालना जरूरी, सुरक्षित रंगों का करें इस्तेमाल
ATM लूटने पहुंचे थे बदमाश, महिला बैंक मैनेजर ने बाहर से बंद कर दिया शटर!
नागौर में ATM लूटने पहुंचे दो बदमाशों को महिला बैंक मैनेजर की सूझबूझ से बूथ के अंदर ही कैद कर दिया गया। ई-सर्विलांस अलर्ट मिलते ही मैनेजर पति के साथ मौके पर पहुंचीं और बाहर से शटर बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मैड भगेटू सड़क की समस्या दूर होने पर ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री और डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का आभार

सड़क चौड़ी करने, सुरक्षा दीवार और 500 मीटर पक्की नाली बनने से आवाजाही हुई सुगम

हमीरपुर। ग्राम पंचायत बघेल-2 के ग्रामीणों ने नेट से बागीतू जाने वाली सड़क की समस्या का समाधान होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का आभार व्यक्त किया है।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क संकरी होने और पानी की उचित निकासी न होने से लंबे समय से परेशानी हो रही थी। स्कूल बसों और अन्य वाहनों की आवाजाही के दौरान जाम लगता था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। पिछले दिनों ग्रामीणों ने एक बैठक में डॉ. वर्मा को इस समस्या से अवगत करवाया था। उन्होंने मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसके बाद सड़क को कुछ स्थानों पर चौड़ा किया गया, सुरक्षा दीवार बनाई गई और पानी की निकासी के लिए लगभग 500 मीटर लंबी पक्की नाली का निर्माण किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं ने मंदिर के पास स्थित हैंडपंप का विद्युतीकरण करवाकर उसमें मोटर लगवाने के लिए भी डॉ. वर्मा का आभार जताया। पंचायत प्रधान तृप्ता देवी, उपप्रधान कैप्टन रंजीत और पूर्व जिला परिषद उम्मीदवार सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री और डॉ. वर्मा का धन्यवाद किया।

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने ग्रामीण महिलाओं की अन्य समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “हिमाचल की ताकत उसके गांव हैं। मुख्यमंत्री की सोच है कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलें और विकास का लाभ गांव-गांव तक पहुंचे।” उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती और राजीव गांधी स्वरोजगार योजना जैसी पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का 43वां स्थापना दिवस एक गौरवशाली इतिहास : सुमीत शर्मा 

एचपीसीए के उत्थान मे अनुराग ठाकुर की अहम भूमिका 

एचसीए ने क्यूरेटर संजय टिंका और ग्राउंड स्टाफ को किया सम्मानित।

नादौन 
 हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) का 43वां स्थापना दिवस आज हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से स्थानीय अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम अमतर मे मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्यातिथि के रूप मे एचपीसीए के पूर्व सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य सुमीत शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों मे जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, जिला सचिव अनिल भाटिया, रिपन सिंह, दिनेश ठाकुर, अनुज गुप्ता, गौरव सोनी, पंकज कपूर, कोच अंकित अग्रवाल, क्यूरेटर संजय ठाकुर टिंका , पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों तथा क्रिकेट से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

मुख्यातिथि सुमीत शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट के विकास और एचपीसीए की अब तक की गौरवपूर्ण यात्रा को याद किया गया। सुमीत ने एसोसिएशन की स्थापना से लेकर आज तक प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में किए गए पूर्व एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

 सुमीत ने बताया कि वर्ष 1984 में स्थापित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ को उत्थान के पंख वर्ष 2000 में तब लगे जब अनुराग सिंह ठाकुर ने संघ की कमान को संभाला।उन्होंने बताया कि अनुराग ने अपने कार्यकाल मे धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के साथ बिलासपुर के लुहनू मे और नादौन के अमतर मे राष्ट्रीय स्तरीय स्टेडियम बनाकर क्रिकेट को नई और अलग पहचान दी। इसके साथ ही जिला उना और शिमला में भी अलग-अलग मैदान बनाए जोकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उपयोगी बने हुए हैं।सुमीत ने बताया कि अनुराग ने इन मैदानो को बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने बताया कि अनुराग ठाकुर के कार्यकाल में ही जहां मूल आधारभूत ढांचा संघ का बढ़ा वहीं पर खिलाड़ियों का पूल भी बड़ा, सपोर्ट स्टाफ का आंकड़ा भी इनके लगातार प्रयास के कारण उत्कृष्ट श्रेणी का बना है। परिणामस्वरूप आज धर्मशाला में दो दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचेज का आयोजन हो चुका है और हर बार क्रिकेट कैलेंडर मे इस अमतर मैदान पर भी 5-7 नेशनल मैचेस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष अरुण धूमल के हिमाचल क्रिकेट में किए गए प्रयासों को भी सराहा किया गया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों की उपलब्धियों, प्रदेश में विकसित की गई क्रिकेट सुविधाओं तथा युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्रिकेट से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने अपना पहला रणजी मैच 1985 मे खेला जिसमे जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने भी खिलाड़ी के रूप मे अपनी सहभागिता को याद किया।

 हमीरपुर क्रिकेट संघ ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उज्ज्वल भविष्य तथा प्रदेश के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की एवं क्यूरेटर एवं ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया गया और उपस्थितजनों को मिष्ठान बांटी गई।

जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया एवं सम्बोधन मे 43 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा जिसमे हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट के विकास, प्रतिभाओं को अवसर देने और खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है का उल्लेख किया गया।
भोरंज के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन कोचिंग के बहुत अच्छे परिणाम : सुरेश कुमार
सामान्य परिवारों के कई बच्चों ने मेडिकल कालेजों, एनआईटी और अन्य संस्थानों में पाया प्रवेश
विधायक ने सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को दिए इस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश
एडवोकेट दिनेश ठाकुर बने भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक; शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
 राष्ट्रीय विधिक प्रकोष्ठ (National Legal Cell) में सेवा दे चुके वरिष्ठ अधिवक्ता को मिली प्रदेश स्तर पर अहम जिम्मेदारी
 नवनिर्मित नगर निगमों व शहरी निकाय चुनावों की आहट के बीच भाजपा का यह निर्णय माना जा रहा रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण
हमीरपुर:
भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं प्रखर विधि विशेषज्ञ श्री दिनेश ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शहरी निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।  
उल्लेखनीय है कि एडवोकेट दिनेश ठाकुर इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय विधिक प्रकोष्ठ (National Legal Cell) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विधि क्षेत्र में गहरी पकड़ और संगठनात्मक कौशल के चलते उनकी यह नियुक्ति आगामी समय में बेहद निर्णायक मानी जा रही है। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में गठित नए नगर निगमों और शहरी निकायों में आगामी चुनावों की संभावनाओं को देखते हुए पार्टी द्वारा एक अनुभवी एवं रणनीतिकार चेहरे को प्रदेश स्तर पर यह जिम्मेदारी सौंपना संगठन की दूरगामी व सुदृढ़ रणनीति को दर्शाता है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए एडवोकेट दिनेश ठाकुर ने भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, प्रदेश के समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी श्री पुरुषोत्तम गुलेरिया, शहरी निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ठाकुर अजमेर सिंह, तथा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर का आभार प्रकट किया।  
एडवोकेट दिनेश ठाकुर की इस नियुक्ति से हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके व्यापक कानूनी व संगठनात्मक अनुभव से शहरी क्षेत्रों में भाजपा का आधार और अधिक गतिशील व सशक्त बनेगा।
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एंडोस्कोपी सेवा शुरू, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
​हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)
​डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हमीरपुर में आज से एंडोस्कोपी (Endoscopy) सुविधा का शुभारंभ हो गया है। इस नई सेवा के शुरू होने से हमीरपुर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को पेट एवं पाचन संबंधी बीमारियों के इलाज में विशेष लाभ मिलेगा।
​सेवा के पहले ही दिन मेडिकल कॉलेज की गैस्ट्रो विशेषज्ञ (Gastroenterologist) डॉ. पूर्णिमा पटियाल और उनकी टीम ने लगभग 6 मरीजों की सफल एंडोस्कोपी की। इस आधुनिक सुविधा के शुरू होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर और त्वरित जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
​गौरतलब है कि इससे पहले गैस्ट्रो संबंधी रोगों की जांच व उपचार के लिए मरीजों को आईजीएमसी (IGMC) शिमला या डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा (कांगड़ा) का रुख करना पड़ता था। इससे मरीजों का समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होते थे। अब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।
​अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर्स की टीम ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी मरीजों को नियमित रूप से इस सुविधा का लाभ प्रदान किया जाएगा, जिससे हमीरपुर व साथ लगते जिलों के स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेते हुए।
मेजर जनरल अमर रामदसानी का सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा का पहला आधिकारिक दौरा

सुजानपुर टीरा 

मेजर जनरल अमर रामदसानी, AVSM, YSM, COS, HQ 9 Corps एवं चेयरमैन, LBA, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा ने आज स्कूल का दौरा किया। चेयरमैन, LBA का कार्यभार संभालने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक दौरा था।

स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने उनका स्वागत किया तथा स्कूल बैंड द्वारा “सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा” की प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान उन्हें स्कूल की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी गई और प्रमुख सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर कैडेट्स से संवाद किया, उनकी पढ़ाई एवं अनुभवों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।