*प्रतिभाओं को मंच ,प्रशिक्षण व अवसर उपलब्ध करवाने को लेकर एच पी सी ए वचनबद्ध* : नरेन्द्र अत्री
*अनुराग की अगुवाई में विश्व क्रिकेट मंच पर हिमाचल को नई पहचान दिलाई एचपीसीए ने*
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं HPCA सदस्य, नरेन्द्र अत्री ने,HPCA की स्थापना दिवस पर सब सैंटर ,हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि भाग लिया, नन्ही प्रतिभाओं से रूबरू हुए उनके साथ #एचपीसीए के अब तक के सफर की अब तक की चुनौतियों एवं उपलब्धियों पर विषय रखा, युवा खिलाड़ियों से चर्चा की। नरेन्द्र अत्री ने बताया की किस तरह सन 2000 में जब श्री अनुराग ठाकुर ने बतौर एचपीसीए अध्यक्ष कमान के बाद, 20 लाख वार्षिक बजट वाली एचपीसीए ने नहीं ऊंचाइयों को प्राप्त करने की रफ्तार पकड़ी। आज एचपीसीए के पास विश्व का सबसे सुंदर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है, कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं, प्रदेश में अमतर, हमीरपुर,लहूणु बिलासपुर , सहित अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैदान है। प्रदेश की नन्ही प्रतिभाओं को मंच, अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिभा को निखारने के लिए 12 जिलों में 56 सब सेंटर में 1652 पंजीकृत खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था एचपीसीए ने की है। यह सब *लोकप्रिय सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की दूरदर्शिता , नेतृत्व क्षमता ,खेल व खिलाड़ियों से उनका लगाव व हिमाचल प्रदेश को खेल व पर्यटन की दिशा में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की सोच व वचनबद्धता के कारण संभव हो पाया है।
*एचपीसीए के सदस्य, पदाधिकारी से बीसीसीआई कोषाध्यक्ष और अब आईपीएल के चैयरमैन पद का दायित्व निर्वहन कर रहे अरुण धूमल की अद्भुत नेतृत्व क्षमता, प्रबंधन निपुणता के कारण आज एचपीसीए अपने धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सफलता पूर्वक विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण मैच के साथ एक ही सत्र में चार चार आईपीएल मैच आयोजित करने में सफल रहा है, जिससे प्रदेश में क्रिकेट को व प्रदेश के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नई पहचान मिली है।*
अंडर- 12, खिलाड़ियों के लिए आयोजित विभिन्न खेलों में 40 मीटर में शिवम सिंघानिया, 20 मीटर में उज्जवल वर्मा, पुशअप में आरित गुलेरिया, बैलून गैम्स गर्ल्स में समभावी ठाकुर प्रथम रहे। विजेताओं को मुख्यअतिथि नरेंद्र अत्री ने मेडल पहनकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की व्यवस्था सब सेंटर कोच नरेश राणा व प्रवीण शर्मा ने संभाली। इस मौके पर कपिल मोहन शर्मा, दीक्षित गौतम, गर्वित ठाकुर, संदीप पठानिया, रेखा शर्मा, पल्लवी, विक्रांत चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।