Public App Logo
Profile Picture

Hadoti News

@sangodnews
2081Followers
0Following
बारां में खाद संकट पर बवाल! नरेश मीणा का आमरण अनशन, गुढ़ा ने अधिकारियों को दी चेतावनी <nis:link nis:type=tag nis:id=बारां nis:value=बारां nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नरेशमीणा nis:value=नरेशमीणा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खादसंकट nis:value=खादसंकट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खादकालाबाजारी nis:value=खादकालाबाजारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dap nis:value=DAP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यूरिया nis:value=यूरिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान nis:value=किसान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजेंद्रगुढ़ा nis:value=राजेंद्रगुढ़ा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barannews nis:value=BaranNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nareshmeena nis:value=NareshMeena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kisannews nis:value=KisanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hadotinews nis:value=HadotiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=farmersnews nis:value=FarmersNews nis:enabled=true nis:link/>
सांगोद में 56.39 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर बोले—निष्काम सेवा के संकल्प के साथ आगे आएं युवा
जेएलएन संस्कार एकेडमी में गांधी व शास्त्री जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित, विद्यार्थियों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प
Video 3
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला: डिवाइडर पर चढ़ी 40 यात्रियों से भरी बस, सभी सुरक्षित

कोटा/कैथून:

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कैथून थाना क्षेत्र में बालापुरा टोल प्लाजा से करीब 8-10 किलोमीटर दूर यात्रियों से भरी एक निजी एसी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी 40 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

झपकी आने से बिगड़ा संतुलन

बालापुरा टोल प्रभारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार, हरियाणा नंबर की यह बस गुजरात से जयपुर जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर वन क्षेत्र के समीप सुबह करीब 6:45 बजे चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर लगे पेड़-पौधों के कारण बस की गति थम गई, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' देखकर लौट रहे थे यात्री

कैथून थानाधिकारी (सीआई) मनोज सिकरवार ने बताया कि बस में सवार लगभग 40 यात्री जयपुर के निवासी हैं। वे सभी गुजरात स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का भ्रमण कर अपने घर लौट रहे थे।

क्रेन से निकाली गई बस

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और टोल प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत कार्य शुरू करते हुए सुबह करीब 8:30 बजे क्रेन की मदद से बस को डिवाइडर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बस को यात्रियों सहित गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
जनता के काम के लिए महापौर से उम्मीद न रखें, सीधे अफसरों का घेराव करें: अमित धारीवाल

कोटा। कोटा नगर निगम में जनता के काम कैसे होंगे? कांग्रेस नेता अमित धारीवाल ने अपने पार्षदों को इसका एक नया ही फॉर्मूला दे दिया है। धारीवाल ने  कहा- महापौर को क्या लक्खण है। उनसे उम्मीद लगाने के बजाय सीधे प्रशासनिक अधिकारियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पर दबाव बनाएं और जनता की सुनवाई न होने पर उनका घेराव करें।

शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के पुत्र एवं कांग्रेस नेता अमित धारीवाल ने कहा कि नई महापौर से कोई विशेष अपेक्षा रखने या उनके समक्ष शिकायत दर्ज कराने से परिणाम नहीं मिलने वाले। उन्होंने कहा कि अनुभव के मामले में दो या दो से अधिक बार निर्वाचित हो चुके पार्षद कहीं अधिक दक्ष और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से वाकिफ हैं।

धारीवाल ने पार्षदों का आह्वान किया कि जनता ने उन्हें विपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे पूरी निष्ठा और मुस्तैदी से निभाना होगा। उन्होंने पार्षदों को अपने-अपने वार्डों की प्राथमिक समस्याओं को सूचीबद्ध कर शुरुआती 100 दिनों की कार्ययोजना (प्रायोरिटी प्लान) तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था, सफाईकर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी यदि जनता से जुड़े कार्यों में शिथिलता बरतें या फाइलें अटकाएं, तो पार्षद मूकदर्शक न रहें बल्कि सीधे उनके कार्यालयों का घेराव करें। सभी पार्षदों को एकजुटता बनाए रखने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संगठित होकर उठाई गई आवाज के आगे प्रशासन को झुकना ही होगा और समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना पड़ेगा।
सांगोद पालिका चुनाव में खर्च का गणित: प्रचार में बही 14 लाख से अधिक की राशि, जानिए कहाँ और कितना बहा पैसा
डोल मेले के इतिहास में नई परिपाटी, अब हर वर्ष होगा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का आयोजन 

बारां
शहर के प्रसिद्ध डोल मेले के इतिहास में इस वर्ष एक नई धार्मिक एवं सामाजिक परिपाटी की शुरुआत होने जा रही है। नगर परिषद के नए बोर्ड ने निर्णय लिया है कि अब हर वर्ष डोल मेले में बालाजी महाराज के प्रति श्रद्धा से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 2 अक्टूबर को डोल मेले में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार डोल मेले में पहली बार इस तरह का धार्मिक आयोजन होने जा रहा है और अब इसे प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। पूर्व सभापति कमल राठौर एवं मेलाध्यक्ष नीरज नागर ने बताया कि नया बोर्ड शहरवासियों की जनभावनाओं के अनुरूप तथा शहर और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करते हुए सामाजिक एवं धार्मिक समरसता की भावना को मजबूत करना बोर्ड की प्राथमिकता है। उपसभापति तेजेश सुमन एवं पार्षद हितेश प्रजापति ने कहा कि नगर परिषद बोर्ड निष्पक्ष रूप से जनहित और शहरहित के लिए समर्पित है। डोल मेले में बेहतर व्यवस्थाओं के साथ-साथ सद्भावना और सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर परिषद के इस निर्णय को डोल मेले की परंपरा में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का यह आयोजन अब हर वर्ष डोल मेले का हिस्सा रहेगा।
सांगोद पालिका चुनाव में खर्च का गणित: प्रचार में बही 14 लाख से अधिक की राशि, जानिए कहाँ और कितना बहा पैसा
लाड़पुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने चौथी बार संभाला पदभार, बोले— 'न्याय और लोकतंत्र की जीत'
कोटा एसीबी की बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के बाहर घूस लेते एएसआई रंगे हाथ दबोचा
पूर्व मंत्री स्व. भरत सिंह के पदचिह्नों पर पुत्र गंगा सिंह: कुंदनपुर से लड़ेंगे सरपंच का चुनाव
बूंदी में मामूली कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला, कोटा ले जाते समय तोड़ा दम; ढाबे पर हुआ था विवाद
पूर्व मंत्री स्व. भरत सिंह के नक्शेकदम पर पुत्र गंगा सिंह: कुंदनपुर से लड़ेंगे सरपंच का चुनाव, 6 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर जनसभा
बूंदी में मामूली कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला, कोटा ले जाते समय तोड़ा दम; ढाबे पर हुआ था विवाद

कापरेन (बूंदी):

बूंदी जिले के कापरेन थाना क्षेत्र में हिंगोनिया बाईपास पर मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। कोटा ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टहलने निकला था युवक, ढाबे पर हुई बहस

मृतक की पहचान कापरेन निवासी पंकज मीणा (28) पुत्र शंभूलाल मीणा के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई रामअवतार मीणा के अनुसार, पंकज रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने निकला था। हिंगोनिया बाईपास स्थित एक ढाबे पर पहले से कुछ लोग बैठे हुए थे, जहां किसी बात को लेकर पंकज की उनसे बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने पंकज पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

वारदात के बाद परिजन आनन-फानन में पंकज को कापरेन के स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए कोटा रेफर कर दिया। परिजन उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रात करीब 11 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

मृतक के पिता शंभूलाल मीणा ने कहा कि पंकज का किसी से कोई पुराना विवाद या रंजिश नहीं थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

कापरेन थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया के साथ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कनवास SDM कोर्ट परिसर में पिता-पुत्री पर हमला, वकीलों ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
निकाय चुनाव में कोटा के 100% परिणाम के बाद अब पंचायत में जुड़ेगा 'तीसरा इंजन': सीएम
डोल मेला में महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी पकड़ा:कालिका गश्त यूनिट ने दबोचा, कोतवाली पुलिस को सौंपा
सांगोद: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पालिका बोर्ड का किया स्वागत
14 नए गांवों की समस्याओं समेत विभिन्न जनहित मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन
क्रेडिट कार्ड से ठगे 60 हजार रुपये पुलिस ने कराए वापस, सांगोद के पूर्व एईएन को मिली राहत
कोटा में भाजपा की बड़ी जीत के बाद सीएम भजनलाल शर्मा का दौरा
समय पर आयें अधिकारी–कर्मचारी, कार्यालय में आने पर मिले सकारात्मक माहौल

महापौर–उपमहापौर ने किया निगम कार्यालय का निरीक्षण

कोटा। नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अनुसूइया गोस्वामी और उपमहापौर विवेक राजवंशी ने निर्वाचन के बाद सोमवार को अपने पहले कार्य दिवस पर नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम भवन के सभी कक्षों का जायजा लेते हुए कहा कि 
अधिकारी और कर्मचारी समय पर ऑफिस आए और  कार्यालय में सकारात्मक और व्यवस्थित माहौल दिखाई दे।

महापौर गोस्वामी ने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर वातावरण मिलना चाहिए। सभी अधिकारी-कर्मचारी सुबह 9:30 बजे कार्यालय में उपस्थित हों और पूरे कार्यालय समय में मौजूद रहकर आमजन की समस्याएं सुनें तथा उनके निराकरण को प्राथमिकता दें। उन्होंने कार्यालय को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने पर भी विशेष जोर दिया।

कार्यालय से शुरू हो स्वच्छता की शुरुआत
निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्यालय की सफाई व्यवस्था को लेकर कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने की शुरुआत नगर निगम कार्यालय से ही होनी चाहिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पड़े अनुपयोगी सामान को हटाने और उपयोगी सामग्री को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। जहां दीवारों की मरम्मत अथवा अन्य आवश्यक कार्य की जरूरत है, वहां तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
उन्होंने कार्यालय में बंद पड़ी लाइटों को चालू करवाने के निर्देश भी दिए। विभिन्न स्थानों पर पड़े सूखे गमलों को हटाकर वहां व्यवस्थित रूप से पौधे लगाने और हरियाली विकसित करने के निर्देश दिए।

आमजन से मिलीं, कहा- समस्या हो तो सीधे चेंबर में आएं
निरीक्षण के दौरान महापौर कार्यालय में अपने कार्यों के लिए पहुंचे आमजन से भी मिलीं। उन्होंने लोगों से उनके कार्यों की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। महापौर ने कहा कि किसी भी नागरिक को अपने काम को लेकर परेशानी हो तो वह बिना किसी संकोच के सीधे उनके चेंबर में आकर अपनी समस्या बता सकता है।

गुटखा-तंबाकू पर जताई नाराजगी
कार्यालय परिसर में तंबाकू और गुटखा खाने तथा दीवारों पर थूकने की प्रवृत्ति पर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय समय में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी गुटखा अथवा तंबाकू का सेवन नहीं करेगा। दीवारों पर गुटखा-तंबाकू थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त भावना सिंह सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सांगोद में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, गणेश विसर्जन के बाद नदी तट से हटाया कचरा
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव मे उपाध्यक्ष पद पर कोटा जिला क्रिकेट अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भरा नामांकन
Jai Shree Ganesh 
2k26