Public App Logo
Profile Picture

देशआदेश

@newsdeshadesh
103Followers
0Following
खबर का असर: दो साल से बदहाल सड़क हुई दुरुस्त, ग्रामीणों को मिली राहत

देशआदेश, पांवटा साहिब।

 सालघाटी-बांगरण-शमशेरगढ़ सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही थी। करीब दो वर्ष पहले बाढ़ के दौरान गिरि नदी के कटाव से बांगरण-शमशेरगढ़ क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्ग प्रभावित हुआ था। इसके बावजूद अब तक स्थायी वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं होने से ग्रामीणों को पुराने सालघाटी-बांगरण मार्ग से ही आवाजाही करनी पड़ रही थी।

लेकिन खबर छपते ही विभाग हुआ सतर्क और आज ही सड़क की मरम्मत शुरू कर दी, स्थानीय पंचायत प्रधान गुरजीत कौर, नरेंद्र कुमार, उप प्रधान नरेश कश्यप, महिला मंडल संगतों देवी सहित लोगों ने जताया आभार।

बता दें कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण स्कूली बच्चों, दिहाड़ी मजदूरों, किसानों, बागवानों और पशुपालकों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ग्रामीण गीताराम, अनिल, मोतीराम, रामस्वरूप, नीलू और महेंद्र सहित महिलाओं संगतों देवी, सुनीता व विद्या देवी ने बताया कि सड़क की हालत खराब होने के कारण कई दर्जन परिवारों के लिए आवागमन मुश्किल बना हुआ था।

पंचायत उपप्रधान नरेश कश्यप, नरेंद्र कुमार और महेंद्र सिंह, अनिल सहित अन्य ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई। 

ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष का लंबा समय बीत जाने के बावजूद सड़क को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया। उन्होंने सड़क के कुछ हिस्सों में कथित अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाते हुए विभाग से आवश्यक कार्रवाई कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की।

ग्रामीण महिला संगतो देवी ने क्षेत्र के लिए जोड़ सड़क मार्ग तैयार करने की मांग की, ताकि भविष्य में मुख्य सड़क बाधित होने पर ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता मिल सके। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जब भी जरूरत पड़ेगी, नारी शक्ति ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

देशआदेश की खबर का असर

इस मामले को देशआदेश द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क की स्थिति का संज्ञान लिया। 

पांवटा साहिब लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रामभज तोमर ने बताया कि सड़क की स्थिति का संज्ञान लिया गया है और बुधवार को ही सड़क को दुरुस्त करवा दिया गया है।

स्थानीय महिला मंडल की सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाने तथा विभाग तक ग्रामीणों की आवाज पहुंचाने के लिए देशआदेश चैनल का आभार व्यक्त किया।
न्यूज़ देशआदेश 
राष्ट्रीय एकता शिविर में नादौन के कत्यान पटियाल ने बढ़ाया हिमाचल का मान
नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के घड़ोह गांव निवासी कत्यान पटियाल को राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ में भाग लेने और शिविर सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कत्यान पटियाल ने पंजाब के मलोट स्थित एनसीसी राष्ट्रीय अकादमी में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कत्यान की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिचायक है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कत्यान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहें तथा नादौन और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करें।
भंगानी में 4 अक्टूबर को दिन-रात सजेगा ओपन वॉलीबॉल कप

न्यूज़ देशआदेश । 

युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से नवयुवक मंडल “एकता की जंग” भंगानी की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को दिन-रात ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्लब का यह लगातार दसवां ओपन वॉलीबॉल कप होगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

क्लब के सचिव रफीक अहमद एवं संयोजक मोहबत अली ने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी राज्य की वॉलीबॉल टीम भाग ले सकती है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और भंगानी पंचायत प्रधान पृथ्वी चंद द्वारा किया जाएगा।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी हनीश खान और भंगानी पंचायत उपप्रधान जमील अहमद बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

आयोजकों ने कहा कि नवयुवक मंडल द्वारा हर वर्ष “नशा भगाओ, खेल बढ़ाओ” के संदेश के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। उनका उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर स्वस्थ एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

 प्रतियोगिता के दौरान दिन और रात होने वाले मुकाबले खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
*एमएलए सुखराम चौधरी के दमदार संबोधन से भावी उम्मीदवारों के मंसूबों पर फिरा पानी* 
https://www.facebook.com/share/v/1FKQug1XTE/
 *शेर अभी जिंदा है, फेवर में माहौल ने भावी उम्मीदवार बनने वालों की उड़ाई हवा*
न्यूज़ देशआदेश 
धौलाकुआं पंचायत में किन्नरों के शगुन की राशि तय, जन्म पर और विवाह पर इतनी

देशआदेश

पांवटा साहिब। उप मण्डल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धौलाकुआं की ग्राम सभा बैठक में किन्नर समुदाय द्वारा जन्म एवं विवाह समारोह के दौरान ग्रामीणों से ली जाने वाली राशि निर्धारित करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है।

 पंचायत ने यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर आगामी कार्रवाई के लिए जिला सिरमौर प्रशासन को भेजा है।
पंचायत कार्यालय में 3 सितंबर 2026 को प्रधान मलकीत चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा बैठक में रखे गए प्रस्ताव के अनुसार किन्नरों द्वारा बच्चों के जन्म पर 2100 रूपये तथा विवाह समारोह के अवसर पर 5100 रूपये की राशि लेने का प्रावधान निर्धारित करने की बात कही गई है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि पंचायत क्षेत्र में किन्नरों द्वारा ग्रामीणों से अपनी मनमानी के अनुसार राशि की मांग किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए ग्राम सभा में यह प्रस्ताव रखा गया।

पंचायत ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करते हुए उचित कार्रवाई एवं आगामी प्रक्रिया के लिए जिला सिरमौर के उपायुक्त को भेजा है। अब इस प्रस्ताव पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर ग्रामीणों की नजर है।

गौरतलब है कि हाल ही में सिरमौर की कालाअंब पंचायत ने भी किन्नर समुदाय द्वारा समारोहों में लिए जाने वाले शगुन की अधिकतम राशि निर्धारित करने का निर्णय लिया था।
श्री पांवटा विकास मंच का तीसरा विकल्प नोटा
पांवटा साहिब: जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री हिप्र लाइव
जयराम ठाकुर बोले CM साहब इसी फज़ियत आज तक नहीं हुई, ....देखे
सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को मालूम नहीं, कि मुख्यमंत्री भी हार जाते है, अब नम्बर.....
श्री पांवटा विकास मंच का तीसरा विकल्प, पोंटा में चलेगा नोटा
इंतजार की घड़ी खत्म, तीसरा विकल्प तैयार: श्री पांवटा साहिब विकास मंच की प्रेस वार्ता शुरू, जीएस चौहान का लाइव संबोधन
क्या दो धड़े में बंटता दिख रहा दून पहाड़ी संगठन, दूसरे पक्ष की प्रेस वार्ता
श्री पांवटा विकास मंच का तीसरा विकल्प
दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब की चुनाव गठन के बाद फिर प्रेसवार्ता..क्या विवाद? क्या समाधान?
युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब में संगठनात्मक विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

पाँवटा साहिब, 27 सितंबर 2026:
युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब के संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की गई है। नियुक्तियां 22 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी गई हैं।
विधानसभा युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब के अध्यक्ष मोहित सैनी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा इकाई में उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं पाँवटा साहिब के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जोन अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।

इसी क्रम में ब्लॉक युवा कांग्रेस पाँवटा साहिब में भी उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सकीन अली द्वारा जारी अधिसूचना में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपने की जानकारी दी गई है।
अधिसूचनाओं में IYC General Secretary एवं State Incharge शेष नारायण ओझा, IYC Secretary एवं State Co-Incharge ज्योतिष HM, PYC President छत्तर सिंह ठाकुर, PYC State General Secretary एवं District Sirmaur Incharge आर्यन चौहान तथा DYC Sirmaur President अरुण ठाकुर की स्वीकृति का उल्लेख किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की जिम्मेदारियों को ईमानदारी, सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए युवा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
दो साल बाद खिताबी वापसी, गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल बना जिला चैंपियन

देशआदेश

पांवटा साहिब। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब की बास्केटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो साल बाद जिला चैंपियनशिप में भाग लिया और  खिताब अपने नाम कर खिताबी वापसी की। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

टीम की इस उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के साथ-साथ कोच गुरनाम सिंह बंगा का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। कोच ने खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास और टीमवर्क के लिए प्रेरित किया।

स्कूल के डायरेक्टर सरदार गुरजीत सिंह सैनी और प्रिंसिपल गुरबिंदर कौर चावला ने टीम की शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए निरंतर बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

दो साल बाद मिली यह चैंपियनशिप टीम के लिए केवल एक खिताब नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और विश्वास की शानदार वापसी है। स्कूल परिवार ने सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
खोड़ोवाला ब्लॉक के सालवाला स्कूल का खेलों में दबदबा:ओमप्रकाश

रेसलिंग में टीम चैंपियन, जूडो में दूसरा और हैंडबॉल में भी हासिल किया द्वितीय स्थान

देशआदेश पांवटा साहिब।
 खोड़ोवाला ब्लॉक के उच्च विद्यालय सालवाला के खिलाड़ियों ने पांवटा साहिब के एरुडाइट पब्लिक स्कूल में  जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने पदकों के साथ टीम स्तर पर भी बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं। सालवाला स्कूल के पीईटी शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा शमवाल ने यह जानकारी दी है। 

उन्होंने आगे कहा कि रेसलिंग (कुश्ती) में सालवाला स्कूल की टीम ने 3 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं जूडो में खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।

 बास्केटबॉल टीम ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। 

विद्यालय ने खिलाड़ियों की सफलता को उनके प्रयास, परिश्रम और विजय का परिणाम बताया।
शिवपुर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी फाइनल मुकाबला संगडाह ब्लॉक वर्सिज पांवटा ब्लॉक
शिवपुर,:- कबड्डी फाइनल मुकाबला  पांवटा ब्लॉक  वर्सेज संगडाह ब्लॉक के बीच शुरू
शिवपुर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद 
कबड्डी मुकाबला पांवटा ब्लॉक वर्सिज संगडाह के बीच चल रहा

पहले राउंड में पांवटा ब्लॉक काफी आगे, 30-19
शिवपुर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी फाइनल मुकाबला संगडाह ब्लॉक वर्सिज पांवटा ब्लॉक
शिवपुर में आयोजित अंडर -14 बॉयज प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे बतौर मुख्यातिथि चौधरी किरनेश जंग
शिवपुर में आयोजित अंडर -14 बॉयज प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे बतौर मुख्यातिथि चौधरी किरनेश जंग
28 सितंबर के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को लेकर भाजयुमो ने कसी कमर

जयराम ठाकुर के स्वागत में बातापुल से निकलेगी बाइक रैली

देशआदेश पांवटा साहिब। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब की बैठक मंडल अध्यक्ष संयम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी, नितिन शर्मा और भाजपा मंडल महामंत्री तरनजीत सिंह गिल विशेष रूप से मौजूद रहे।

 बैठक में 28 सितंबर दिन रविवार को रामलीला मैदान में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भाजयुमो द्वारा जयराम ठाकुर के स्वागत में बातापुल चौक से रामलीला मैदान तक बाइक रैली निकाली जाएगी। शहर और कार्यक्रम स्थल को पार्टी झंडों से सजाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक के बाद भाजयुमो ने खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल को ज्ञापन सौंपा। साथ ही रोजगार के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
प्रकृति का यह मनमोहक नजारा लंबे समय तक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

बांगरण में मैदान और पहाड़ के बीच दिखा डबल इंद्रधनुष 

बांगरण में गिरी नदी के समीप मैदान और पहाड़ों के बीच आसमान में काफी देर तक डबल इंद्रधनुष नजर आया। प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे ने राहगीरों और फोटो शूट करने वालों को अपनी ओर आकर्षित किया।

 कैमरे में इस अद्भुत दृश्य को कैद करने के लिए हर कोई अपने-अपने अंदाज में नजर आया।