न्यूज़ देशआदेश
राष्ट्रीय एकता शिविर में नादौन के कत्यान पटियाल ने बढ़ाया हिमाचल का मान
नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के घड़ोह गांव निवासी कत्यान पटियाल को राष्ट्रीय एकता शिविर (NIC) ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ में भाग लेने और शिविर सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कत्यान पटियाल ने पंजाब के मलोट स्थित एनसीसी राष्ट्रीय अकादमी में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कत्यान की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिचायक है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कत्यान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहें तथा नादौन और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करें।