Public App Logo
Profile Picture

धर्मपुर टिहरा मंडप व संधोल

@susheel272104
63656Followers
8Following
नगर पंचायत धर्मपुर के सफाई कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सिविल अस्पताल धर्मपुर की टीम ने की स्वास्थ्य जांच, नियमित मेडिकल चेकअप से स्वस्थ रहकर सेवाएं देने पर जोर
नगर पंचायत धर्मपुर के सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण
धर्मपुर (मंडी), 1 अक्तूबर 2026। नगर पंचायत धर्मपुर के सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से विशेष पहल की गई। गुरुवार को नगर पंचायत धर्मपुर के सफाई कर्मचारियों का सिविल अस्पताल धर्मपुर के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई कर्मियों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कर्मचारी प्रतिदिन शहर की गलियों, बाजार और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करने के साथ-साथ कचरे के निपटारे का कार्य भी करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सिविल अस्पताल धर्मपुर के सहयोग से यह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करवाया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति की जांच की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को लेकर चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारियों को कार्य के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने तथा संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने के बारे में भी जागरूक किया।
नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कहा गया कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना नगर पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। नियमित स्वास्थ्य जांच से कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है और आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध करवाया जा सकता है।
नगर पंचायत धर्मपुर द्वारा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर भी समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन और सिविल अस्पताल धर्मपुर का आभार जताया।
राष्ट्रपति दौरे को लेकर बिलासपुर में सुरक्षा चाक-चौबंद, 500 से अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात; 6 अक्तूबर को ट्रैफिक डायवर्जन राष्ट्रपति को एम्स में बाबा बालक नाथ ट्रस्ट की प्रतिमा और नयना देवी मंदिर में मां की प्रतिमा की जाएगी 
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, यातायात तथा अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बिलासपुर सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्लान की जानकारी दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आनंदपुर साहिब होते हुए श्री नयना देवी जी पहुंचकर माता के दर्शन करेंगी। इसके बाद वे आनंदपुर साहिब जाएंगी और वहां से एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति को एम्स में बाबा बालक नाथ ट्रस्ट की प्रतिमा भेंट की जाएगी, जबकि मां नयना देवी मंदिर में राज्यपाल द्वारा मां नयना देवी की प्रतिमा भेंट की जाएगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति मनाली के लिए रवाना होंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 500 से अधिक पुलिसकर्मी एवं अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा होमगार्ड, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी आवश्यक स्थानों पर तैनात रहेंगी।
सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है। निर्धारित सुरक्षा क्षेत्र में हथियार लेकर जाने तथा पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का समय निर्धारित
राष्ट्रपति के श्री नयना देवी जी मंदिर दौरे के चलते 6 अक्तूबर को आम श्रद्धालुओं के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से मंदिर में दर्शन सामान्य रूटीन के अनुसार फिर शुरू कर दिए जाएंगे।
घागस और नौणी से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन
आम जनता और मरीजों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। सुबह 10 बजे के बाद घागस और नौणी से डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों, ट्रकों और निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
हालांकि, एम्बुलेंस, मरीजों को ले जाने वाले वाहनों तथा निजी वाहनों को आवश्यकतानुसार आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
*कृषि में रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन तकनीक के उपयोग पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित* 

 कृषक प्रशिक्षण केन्द्र, सुंदरनगर में कृषि विभाग, हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से “कृषि में रिमोट सेंसिंग (दूरसंवेदन) एवं ड्रोन तकनीक का उपयोग” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर डॉ. नरेश कुमार रहे तथा इसमें कृषि विभाग, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत 19 कृषि अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक ज्ञान से अवगत करवाना तथा कृषि में फसल निगरानी, संसाधन प्रबंधन एवं तकनीक आधारित कार्यों के लिए उनकी क्षमता का विकास करना था।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश बंसल एवं उप-प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश जंजीहा ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। डॉ. जंजीहा ने कृषि में रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन तकनीक की उपयोगिता और भूमिका पर जानकारी दी। प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने इन तकनीकों के इतिहास, विकास एवं मूलभूत सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
संसाधन व्यक्ति डॉ. भुवनेश्वर ने रिमोट सेंसिंग के प्रमुख तत्वों, Google Earth के उपयोग तथा कृषि में इसके अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फसलों की निगरानी तथा खेत, फसल एवं मिट्टी की स्थिति के आकलन में रिमोट सेंसिंग के उपयोग को व्यावहारिक उदाहरणों से समझाया।
प्रशिक्षण के दौरान ईफ्फको के सहयोग से बीज गुणक फार्म, औहर, जिला बिलासपुर का भ्रमण करवाया गया। अधिकारियों को कृषि में ड्रोन तकनीक के व्यावहारिक उपयोग एवं संचालन का प्रदर्शन करवाने के साथ-साथ ड्रोन चलाने का अभ्यास भी करवाया गया। अभिलाषी विश्वविद्यालय, चैल चौक, जिला मंडी के निदेशक (आईटी, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट) कुनाल सूद ने रिमोट सेंसिंग से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण एवं व्याख्या, इसके लाभ तथा कृषि में वेश्विक स्थान निर्धारण प्रणाली (GPS) के अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा कृषि विभाग में इन आधुनिक तकनीकों को अपनाने में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों एवं उनके समाधान पर चर्चा की।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश बंसल ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के लाभ एवं अनुभवों पर संवाद किया तथा सभी प्रतिभागियों, संसाधन व्यक्तियों एवं प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को प्रभावी ढंग से अपनाने पर बल दिया।
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कामना माता मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान

शिमला। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती की पूर्व संध्या पर युवा भारत संस्था द्वारा कामना माता मंदिर परिसर, बालूगंज में विशेष स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

युवा भारत संस्था के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि संस्था लगातार समाज और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूकता अभियान चला रही है। संस्था द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान, नशा मुक्ति अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर वर्ष 2014 से पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के परिणामस्वरूप देश एवं प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।

सुनील ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने जैसे कदम प्रदेश को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ समाज के निर्माण का आधार है और इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

उन्होंने समाज के जागरूक लोगों एवं सरकार से अपील करते हुए कहा कि समाज को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक घर इसकी अहम कड़ी है। यदि हर नागरिक अपने घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाए, तो स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।
*कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर छह दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित*

*मंडी, 1 अक्तूबर* उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग एट गोहर (गुड़हरी) द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013 के संबंध में छह दिवसीय ऑनलाइन जागरूकता एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 23 से 30 सितंबर, 2026 तक आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन द ट्रांसफॉर्मर्स वैल्यू क्रिएटर्स की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जीवन कौशल प्रशिक्षक, सामाजिक उद्यमी, यौन शिक्षा विशेषज्ञ तथा बाल यौन अपराध संरक्षण एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी प्रशिक्षक सुश्री मंजुला सुलारिया ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए अधिनियम की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा वास्तविक जीवन की परिस्थितियों एवं मामलों के अध्ययन के माध्यम से विभिन्न पहलुओं को समझाया गया। प्रशिक्षण में कार्यस्थल पर बिना झिझक अपनी बात रखने की संस्कृति विकसित करने, कार्यस्थल से संबंधित प्रचलित भ्रांतियों एवं गलत धारणाओं, साइबर माध्यम से होने वाले यौन उत्पीड़न, कार्यस्थल पर चित्र संकेतों के प्रयोग तथा सहमति की अवधारणा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
ऑनलाइन प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। प्रशिक्षण से लगभग 250 प्रतिभागी लाभान्वित हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित कानून, अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षित, सम्मानजनक एवं संवेदनशील कार्यस्थल के निर्माण को प्रोत्साहित करना रहा।
-0-
चायल में निशुल्क हेल्थ और वेलनेस शिविर, 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

   ग्राम पंचायत चायल में बहुराष्ट्रीय पोषण कंपनी की ओर से एक दिवसीय निशुल्क हेल्थ एवं वेलनेस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान लोगों की जीवनशैली और खान-पान से संबंधित जानकारी जुटाकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सलाह दी गई।

शिविर में स्वास्थ्य जांच के दौरान इंटरनल फैट, विसरल फैट, बीएमआई, बॉडी एज, मेटाबोलिक रेट, मसल स्ट्रेंथ सहित विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। जांच के आधार पर लोगों को संभावित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई और उनके बचाव एवं सुधार के लिए उचित जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी गई।

वरिष्ठ वेलनेस कोच गुरप्रीत कौर और तेजिंदर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सकीय सलाह और आवश्यक दवाओं के साथ उचित पोषण एवं संतुलित जीवनशैली भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सही खान-पान और स्वस्थ दिनचर्या को अपनाकर व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकता है।

उन्होंने बताया कि फिट इंडिया अभियान के तहत आगामी दिनों में भी इस तरह के स्वास्थ्य एवं वेलनेस शिविर बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।
शिमला में वामपंथी पार्टियों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग
एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने और हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने की उठाई मांग

शिमला। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तथा वामपंथी पार्टियों के देशव्यापी आह्वान के तहत गुरुवार को शिमला में डीसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने, मतदाता सूचियों में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने, एसआईआर के दौरान हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में शामिल करने तथा चुनाव आयोग की संवैधानिक और स्वायत्त भूमिका को बहाल करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन में माकपा हिमाचल प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड संजय चौहान, राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रेम गौतम, जिला सचिव विजेंद्र मेहरा, शिमला लोकल कमेटी सचिव जगत राम, फाल्मा चौहान, जगमोहन ठाकुर, इंजीनियर आरपी सिंह, तमिलनाडु भाकपा नेता ए. भास्कर, बालक राम, विवेक कश्यप, महेश वर्मा, डॉ. राजेंद्र चौहान, डॉ. विजय कौशल, गोबिंद चितरांटा, भूपेंद्र सिंह, रंजीव कुठियाला, मुकेश, योगी सिंघानिया, पवन, विवेक नेहरा, प्रवेश, तिलक, विवेक बिरसांटा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भाग लिया।
प्रदर्शन को संजय चौहान, विजेंद्र मेहरा, जगत राम, आरपी सिंह, ए. भास्कर और मुकेश कुमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की बुनियाद सार्वभौमिक मताधिकार पर टिकी है। प्रत्येक पात्र नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मतदाता सूची में शामिल करना और उसे मतदान का अधिकार सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में व्यापक स्तर पर बदलाव और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर देशभर में गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वामपंथी पार्टियों का कहना है कि ऐसी किसी भी प्रक्रिया को तब तक आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए, जब तक यह सुनिश्चित न हो कि एक भी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर न हो।
वक्ताओं ने कहा कि चुनाव आयोग को किसी भी राजनीतिक दल अथवा सरकार के प्रभाव से स्वतंत्र होकर कार्य करना चाहिए। आयोग की विश्वसनीयता लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर सबसे बड़ी चिंता पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए जाने की है। यदि किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटाया जाता है तो पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, कानूनी, सत्यापन योग्य और नागरिक को पर्याप्त अवसर देने वाली होनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मतदाता सूची से हटाए गए सभी पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल बहाल किए जाएं। साथ ही, चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करे कि किसी भी नागरिक को प्रशासनिक प्रक्रिया, दस्तावेजों की जटिलता अथवा अन्य कारणों से उसके संवैधानिक मताधिकार से वंचित न होना पड़े।
वक्ताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और स्वायत्तता को लोकतंत्र की आधारभूत आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक विश्वास को मजबूत करने के माध्यम से किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2023 में संसद द्वारा बनाए गए कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती लंबित है और 23 सितंबर 2026 को इस मामले में दो सदस्यीय पीठ का विभाजित फैसला आया, जिसके बाद मामला बड़ी पीठ के समक्ष जाने की स्थिति बनी है।
वामपंथी पार्टियों ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए ऐसी पारदर्शी और स्वतंत्र व्यवस्था की मांग दोहराई, जिसमें कार्यपालिका के साथ विपक्ष और न्यायपालिका की भूमिका भी सुनिश्चित हो। उन्होंने प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश वाली चयन व्यवस्था की मांग रखी।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निर्वाचन आयोग भारत का संवैधानिक निकाय है और उसका दायित्व स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना तथा मतदाता सूची की शुचिता सुनिश्चित करना है। वक्ताओं के अनुसार, यदि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर जनता का विश्वास कमजोर होता है तो इसका असर लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर पड़ता है। ऐसे में आयोग की स्वायत्तता को मजबूत करना और उसकी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।
प्रदर्शन में वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के भीतर मतदाता पंजीकरण, नाम हटाने, नाम बहाल करने और एसआईआर से संबंधित निर्णयों को लेकर दो निर्वाचन आयुक्तों द्वारा आपत्तियां दर्ज किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। पार्टी ने इन घटनाक्रमों को आयोग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही से जुड़े गंभीर सवालों के रूप में उठाया।
वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल किसी एक व्यक्ति को पद से हटाने का सवाल नहीं है, बल्कि देश के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक ढांचे, स्वतंत्र निर्वाचन प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें और संस्थाएं जनता के प्रति जवाबदेह होती हैं तथा चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास सर्वोपरि है। इसलिए चुनाव आयोग को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से कार्य करना चाहिए।
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स ग्राउंड, रोहड़ू पहुँचने पर स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत से अभिभूत हूँ।

यह अपनापन मेरे लिए बेहद प्रेरणादायी है। 

आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
एफपीओ धर्मपुर ने जनसहयोग से आयोजित किया सहकार उत्सव-भूपेंद्र
धर्मपुर (मंडी)
कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर और इफको सहकारी समितियों ने किसानों को किया जागरूक
एफपीओ धर्मपुर धर्मपुर द्धारा पाड़छु में आयोजित चार दिविसिय सहकार उत्सव का समापन केवीके सुंदरनगर के इंचार्ज डॉ पंकज सूद ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता एफपीओ अध्यक्ष सत्तपाल सिंह ने की।इस अवसर पर इस उत्सव को सफ़ल बनाने और वित्तिय मदद करके के लिए रणताज़ राणा, रूपचंद गुलेरिया, राजेश कुमार, रमेश चंद, प्रेम सिंह,एचएम एम सोलर, द बलेड, ज़िला सहकार विकास संघ मंडी, इफको, केवीके, एमजेजेवीस,लीला मैमोरियल महिला प्रोसेसिंग सेंटर सकोह की इंचार्ज रजनी सकलानी, जोढन सेंटर की कमला ठाकुर, ज़ुल्मी देवी, कुलदीप बिष्ट, भानू,रीना, रामलाल इत्यादि को भी सहयोग के लिए सम्मानित भी किया गया। एफपीओ सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस उत्सव के आयोजन पर क़रीब एक लाख रुपये जनसहयोग से ख़र्च किये गए जो धर्मपुर एफपीओ की स्थानीय लोगों में पिछले चार साल में बनी साख का परिणाम है।हालांकि इस उत्सव को असफ़ल करने में वर्त्तमान नुमाईंदों ने पूरी कोशिश की और कुछ अधिकारियों को यहां पर आने से रोका साथ ही जानबूझकर समान्तर कार्यक्रम समीपवर्ती पँचायतों में लोगों को यहां रोकने के उद्देश्य से रखे।बाबजूद उसके यह प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसके लिए एफपीओ प्रबधंक कमेटी ने सभी का धन्यवाद किया।उधर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी पंकज सूद ने भी एफपीओ धर्मपुर को दो हज़ार सदस्य बनाने और कृषि,बागवानी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केवीके शुरू से ही एफपीओ धर्मपुर का मार्गदर्शन कर रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा।डॉ एल के शर्मा ने शिवा परियोजना और अन्य बागवानी उत्पादों के भंडारण और प्रोसेसिंग बारे जानकारी प्रदान की।इफको सहकारी समिति के मंडी ज़िला के इंचार्ज डॉ राजेश गलोटिया ने खादों और विशेष तौर पर नैनो यूरिया खाद की जानकारी प्रदान की और उन्होंने कहा कि एफपीओ धर्मपुर ने भी इफको की सदस्य्ता ली है और इसकी एजेंसी के लिए भी आवेदन किया है और उम्मीद है कि जल्दी ही उन्हें एजेंसी स्वीकृत हो जायेगी।उसके बाद इफको औऱ एफपीओ धर्मपुर बहुत से अन्य कार्यक्रम भी मिलकर आयोजित करेंगे।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एफपीओ कल से स्थानीय स्तर पर जौई, बरसीम, गन्दम और सब्जियों के बीज इत्यादि उपलब्ध करवायेगा और पाड़छु एनएच पर हररोज़ ये बीज उपलब्ध होंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
श्रीराम जी के परमप्रिय सेवक भक्त श्री हनुमान जी के दरबार में सुबह की राम राम जय श्रीराम ऊं हं हनुमते नमः 
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
क्षेत्र के कुलगुरू अपने भक्तों की रक्षा करने वाले श्री बाबा कमलाहिया जी के दरबार में सुबह का प्रणाम नमन 
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
जय मां जालपा धर्मपुर क्षेत्र के सक्रैणधार में विराजमान मां जालपा सक्रैणी देवी को मेरा प्रणाम नमन 
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
धर्मपुर बस डिपो का हाल बेहाल बिना कलपूर्जों के रूक रही बसें कई रूट हो रहे प्रभावित लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी 
<nis:link nis:type=tag nis:id=devbhoomilivehp nis:value=devbhoomilivehp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyonehighlightsfollowers nis:value=everyonehighlightsfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowersviewersfollowers nis:value=nonfollowersviewersfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight2026 nis:value=highlight2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelschallenge nis:value=reelschallenge nis:enabled=true nis:link/>
नरेश चौहान ने जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
62 विद्यालयों के करीब 400 विद्यार्थी खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
शिमला -
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, शिमला में 67 वीं जिला स्तरीय वार्षिक अंडर-19 इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शिमला जिला के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, योग, टेबल टेनिस, कुश्ती, कुराश और कराटे सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें शिमला जिला के लगभग 62 विद्यालयों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस अवसर पर नरेश चौहान ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में केन्द्रित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी आगे बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
नरेश चौहान ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे वीर चक्र से सम्मानित स्क्वाड्रन लीडर अर्शवीर सिंह ठाकुर की माता अमरजीत कौर को सम्मानित किया। अमरजीत कौर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागली में शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता हैं। उन्होंने अर्शवीर सिंह ठाकुर की वीरता एवं उपलब्धि के लिए उनकी माता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नरेश चौहान ने अपनी ऐच्छिक निधि से खिलाड़ियों के े लिए 30 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी के प्रधानाचार्य योगराज ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
कृष्णानगर के पार्षदगण, शिक्षा विभाग के उप निदेशक अनिल कुमार, वरिष्ठ अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक तथा अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Video 16
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत
लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I की दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की बैठक आयोजित
शिमला, 30 सितंबर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I के संबंध में दूसरी मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी (2nd MDC) की बैठक 30 सितंबर 2026 को हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट फोर्स प्रमुख (HoFF) श्री संजय सूद की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य परियोजना के निर्माण चरण के दौरान पर्यावरणीय पहलुओं से संबंधित निर्धारित पर्यावरण सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा एवं निगरानी करना था।
बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा गठित 15 सदस्यीय समिति के 14 विभागीय सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण सुरक्षा उपायों (EMP) योजना के अंतर्गत निर्धारित 13 विषयों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्धारित पर्यावरणीय उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा की।
बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष श्री संजय सूद ने डीएफओ, रामपुर द्वारा कैचमेंट एरिया ट्रीटमेंट प्लान के संबंध में तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री/वीडियो की सराहना की। उन्होंने अन्य वन मंडलों एवं संबंधित विभागों को भी पर्यावरण संरक्षण एवं विकास कार्यों से संबंधित गतिविधियों की इसी प्रकार प्रभावी वीडियो डॉक्यूमेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि किए जा रहे कार्यों की जानकारी व्यापक स्तर पर साझा की जा सके और कार्यों की प्रगति को बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया जा सके।
अध्यक्ष ने कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा स्थानीय हितधारकों के साथ आवश्यक जानकारी साझा करने के उद्देश्य से वन विभाग एवं परियोजना से संबंधित अन्य कार्यों की जियो-टैग फोटोग्राफी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्यावरणीय एवं वन संरक्षण से जुड़े कार्यों की प्रगति का समुचित दस्तावेजीकरण करने तथा गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I के परियोजना प्रमुख श्री जसवंत सिंह कपूर एवं सदस्य सचिव सुश्री अलका जायसवाल ने अध्यक्ष श्री संजय सूद सहित बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक के दौरान अध्यक्ष महोदय द्वारा दिए गए सुझावों एवं निर्देशों का प्रभावी रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक एवं सार्थक चर्चा की गई।

भेंट के दौरान प्रदेश से संबंधित विभिन्न मुद्दों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा गया तथा इनके संबंध में आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। श्री अमित शाह जी से हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही।
भूपेंद्र यादव से जयराम ठाकुर की शिष्टाचार भेंट, हिमाचल से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
जयराम ठाकुर इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुलाकातें भी प्रस्तावित हैं। संबंधित मुलाकातें संपन्न होने के बाद उनका विस्तृत विवरण उपलब्ध करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध परियोजना को अधिग्रहित करने के लिए शपथ पत्र दायर करने के निर्देश दिए
शिमला -
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) द्वारा ब्यास नदी पर निर्मित की जा रही 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना को प्रदेश सरकार के अधीन लेने के लिए बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा विभाग को न्यायालय में शपथ पत्र दायर करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आज यहां बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश हित में धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना की लागत की पहली किस्त का भुगतान करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी तथा प्रदेश की संपदा और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एसजेवीएनएल से लुहरी और सुन्नी जल विद्युत परियोजनाओं को भी अपने अधीन लेने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को इन परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश के लोगों को इनका अधिकतम लाभ मिल सके।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि 450 मेगावाट क्षमता की शोंगटोंग जल विद्युत परियोजना अगले वर्ष सितंबर तक तीन टरबाइनों की कमीशनिंग के उपरांत पूरी तरह कार्यशील हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से उत्पादित होने वाली बिजली के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के साथ विद्युत खरीद समझौता (पीपीए) किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पूह से समदो तथा समदो से काजा तक निर्मित की जा रही 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन के कार्य की भी समीक्षा की और इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने रंगरिक में 2 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना, जिसमें 1 मेगावाट हॉवर (एमडब्ल्यूएच) बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली स्थापित की गई है, की प्रगति की भी समीक्षा की तथा इसे बर्फबारी शुरू होने से पहले कार्यशील बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के मौसम में भी यह परियोजना सुचारू रूप से कार्यशील रहनी चाहिए ताकि क्षेत्र के लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव (विद्युत) आर.डी. नजीम, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, एचपीएसईबीएल के प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी, हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक, निदेशक ऊर्जा शुभ करण सिंह और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बाजार सफलता एवं उद्यमिता प्रशिक्षण पर उदयपुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

केलांग , 30 सितंबर, 2026।उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर में “बाजार सफलता एवं स्थिरता तथा उद्यमिता प्रशिक्षण” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं तथा स्थानीय उद्यमियों सहित 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को बाजार में सफलता प्राप्त करने, कारोबार को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने तथा उद्यमिता विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, लाहौल-स्पीति के महाप्रबंधक सनी ग्रैक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, एंजल ब्रागटा एवं सुनिधि वर्मा ने मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण सत्र संचालित किए।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बाजार में उत्पादों को सफलतापूर्वक स्थापित करने, कारोबार में स्थिरता बनाए रखने तथा प्रभावी ब्रांडिंग, पैकेजिंग, ग्राहक जुड़ाव और उद्यमिता को बढ़ावा देने के आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता एवं निरंतरता बनाए रखने तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी बाजार में प्रभावी ढंग से स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर उद्योग विभाग की ओर से बताया गया कि RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत भविष्य में भी इस प्रकार की जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि स्थानीय उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता और बाजार से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो सके।
राष्ट्रपति दौरे से पहले बिलासपुर-रोपड़ प्रशासन ने आनंदपुर साहिब हेलीपैड का किया निरीक्षण: डीसी राहुल 
श्री नैना देवी जी, 30 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर और रोपड़ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आनंदपुर साहिब स्थित हेलीपैड का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान सहित दोनों जिलों के संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने हेलीपैड परिसर का निरीक्षण करते हुए राष्ट्रपति दौरे से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आवागमन, बैरिकेडिंग और संचार व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों जिलों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करने पर जोर दिया।
इसके बाद बिलासपुर प्रशासन और पुलिस की टीम ने टोबा से श्री नैना देवी मंदिर परिसर तक विभिन्न स्थानों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सड़क मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की गई।
उपायुक्त राहुल कुमार ने संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों के तहत आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों में आपसी समन्वय बनाए रखने और निर्धारित समय में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा।
उपायुक्त ने श्री नैना देवी मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
राहुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी प्रबंध सुचारु रूप से संचालित किए जा सकें।
-
शिमला में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
शिमला: शिमला स्थित लॉ यूनिवर्सिटी के एक छात्र द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आत्महत्या के प्रयास से पहले छात्र का रोते हुए बनाया गया एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने प्रशासन सहित कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना के बाद छात्र को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आत्महत्या के प्रयास से पहले बनाए गए वीडियो में छात्र ने अपनी परेशानी और कुछ लोगों के खिलाफ आरोपों का उल्लेख किया है। हालांकि, छात्र द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।