
चायल में निशुल्क हेल्थ और वेलनेस शिविर, 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच
ग्राम पंचायत चायल में बहुराष्ट्रीय पोषण कंपनी की ओर से एक दिवसीय निशुल्क हेल्थ एवं वेलनेस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान लोगों की जीवनशैली और खान-पान से संबंधित जानकारी जुटाकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सलाह दी गई।
शिविर में स्वास्थ्य जांच के दौरान इंटरनल फैट, विसरल फैट, बीएमआई, बॉडी एज, मेटाबोलिक रेट, मसल स्ट्रेंथ सहित विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई। जांच के आधार पर लोगों को संभावित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई और उनके बचाव एवं सुधार के लिए उचित जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित गतिविधियों को अपनाने की सलाह दी गई।
वरिष्ठ वेलनेस कोच गुरप्रीत कौर और तेजिंदर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सकीय सलाह और आवश्यक दवाओं के साथ उचित पोषण एवं संतुलित जीवनशैली भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सही खान-पान और स्वस्थ दिनचर्या को अपनाकर व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकता है।
उन्होंने बताया कि फिट इंडिया अभियान के तहत आगामी दिनों में भी इस तरह के स्वास्थ्य एवं वेलनेस शिविर बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।