विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड़ ने आज मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोशाल पुल का लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एम.पी.एस. चौहान एवं विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुल से संबंधित आवश्यक कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मनाली के हर क्षेत्र में सुदृढ़ सड़क नेटवर्क और सुरक्षित पुल संरचनाओं का निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि स्थानीय जनता और यहाँ आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के लिए हमारी यह सक्रियता निरंतर जारी रहेगी।
Kullu Times Bhuvneshwar Gaur
Kullu, Kullu | Sep 30, 2026