
हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर ने बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड पिंजौर के गांव फतेहपुर दीवानवाला में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
*विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया अवलोकन*
श्री ओमप्रकाश देवीनगर ने विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत आमजन को दिए जा रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर नगर परिषद कालका के चेयरमैन श्री कृष्ण लाल लांबा, बीडीपीओ पिंजौर श्री विनय प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री विशाल सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*13 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविर*
श्री ओमप्रकाश देवीनगर ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को उनके घर-द्वार पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 13 अक्तूबर तक सभी खंडों, नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविरों में प्रत्येक विभाग द्वारा अपने-अपने स्टॉल स्थापित किए गए हैं। अधिकारी और कर्मचारी आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
*अंतिम पंक्ति तक पहुंचाया जा रहा योजनाओं का लाभ*
उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन का प्रयास है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।
*140 लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण*
शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में कुल 140 लाभार्थियों का सेवा सेतु पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia